{"_id":"69fba1bbc8c37591ad026e12","slug":"bara-power-plant-employee-dies-body-found-in-room-allahabad-news-c-407-1-sng1001-14542-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बारा पावर प्लांट में कर्मचारी की मौत, कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बारा पावर प्लांट में कर्मचारी की मौत, कमरे में मिला शव
Thu, 07 May 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 07 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बारा पावर प्लांट में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में मिला। मृतक की पहचान सूर्यदेव राय (46) पुत्र राजगीर राय निवासी अलीपुर, वैशाली, बिहार के रूप में हुई है। मृतक बारा पावर प्लांट में डीएफ इंजीनियरिंग कंपनी में फिटर था।
बताया जा रहा है कि सूर्यदेव बुधवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो कंपनी के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान प्लांट के सामने मिश्रापुरवा में किराये के कमरे में उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंपनी के प्रतिनिधि धर्मराज निवासी ईसौता, मेजा ने पुलिस को तहरीर दी।