{"_id":"600dca455b68290bd72b17d4","slug":"bar-council-meeting-despite-ban-member-secretary-alleges-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बावजूद हुई बार कौंसिल की बैठक, सदस्य सचिव ने लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बावजूद हुई बार कौंसिल की बैठक, सदस्य सचिव ने लगाया अभद्रता का आरोप
Mon, 25 Jan 2021 12:58 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : यूपी बार काउंसिल में हंगामे के बाद जुटी पुलिस।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में सदस्यों के बीच का विवाद गहराता जा रहा है। 24 जनवरी को कुछ सदस्यों द्वारा बुलाई गई आपात बैठक को सदस्य सचिव द्वारा निरस्त किए जाने के बावजूद सदस्यों ने बैठक की। जिसके कारण हंगामे जैसी स्थिति रही। एहतियातन पुलिस भी पहुंच गई। इसमें महाधिवक्ता के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।
सदस्य सचिव देवेंद्र मिश्र नगरहा का आरोप है कि बैठक के बाद उनके कक्ष में दूसरा ताला लगाने का प्रयास किया गया तथा कक्ष के बाहर लगी उनकी नेम प्लेट तोड़ दी गई। उन्होंने सदस्यों पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है।
गत दिनों बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में दो सदस्यों द्वारा छह छह माह का चेयरमैन का कार्यकाल बांट लिए जाने को अवैध करार देते हुए दोनों निर्वाचित अध्यक्षों के काम करने पर रोक लगा दी थी तथा तीन सदस्यीय कमेटी को कार्यभार सौंप दिया था। इसके बाद कुछ सदस्यों ने 24 जनवरी को आपात बैठक बुलाई थी। सदस्य सचिव का कहना है कि बैठक नियम विरुद्ध होने के कारण इसे निरस्त करने की सूचना 23 जनवरी को ही सदस्यों को भेज दी गई थी।