फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bar council election may postponed due to corona

बार कौंसिल चुनाव पर संशय

Sat, 13 Jun 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jun 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
bar council election may postponed due to corona
यूपी बार काउंसिल - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का 14 जून को प्रस्तावित चुनाव खटाई में पड़ सकता है। चुनाव पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए संशय के बादल मंडराने लगे हैं। इस बीच कौंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने चुनाव टालने की अपील की है। उनका कहना है कि प्रयागराज में कोरोना संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है। जिला कचहरी भी कंटेनमेंट जोन में आने के कारण बंद हो गई है इसलिए चुनाव टाला जाना चाहिए। 
विज्ञापन


हरिशंकर सिंह का कहना है कि गत दिनों कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा कानपुर गए थे। वहां वकीलों ने उनके स्वागत का आयोजन किया था।  बाद में पता चला कि आयोजन में शरीक हुए कई वकील कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस जानकारी के बाद से बार कौंसिल में हड़कंप की स्थिति है। इधर नगरहा ने जानकारी मिलते ही खुद को क्ववारंटीन कर लिया है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के फौरन बाद एक प्राइवेट लैब को अपनी जांच के लिए नमूना दे दिया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ होगी। हालांकि वह किसी प्रकार का लक्षण होने के बात से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी
बार कौंसिल चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद शुक्रवार शाम को अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए अमरेंद्र नाथ सिंह, इमरान माबूद खान, जानकी शरण पांडेय, मधुसूदन त्रिपाठी, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल और श्रीश मेहरोत्रा मैदान में हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर अंकज मिश्र, प्रदीप कुमार सिंह और राकेश पाठक ने नामांकन किया है। को-चेयरमैन के लिए राकेश पाठक, प्रशांत सिंह अटल, जय नारायण पांडेय, शिवकिशोर सिंह गौड़, अखिलेश कुमार अवस्थी, देवेंद्र मिश्र नगरहा और प्रदीप कुमार सिंह ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed