फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bar Council chairman on no-confidence motion against the stop

बार कौंसिल चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर रोक

Fri, 02 Dec 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bar Council chairman on no-confidence motion against the stop
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह के खिलाफ पारित अविश्वास प्रस्ताव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अविश्वास प्रस्ताव के तहत पारित सभी अन्य आदेशों पर भी रोक रहेगी। कोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव की पत्रावली और कौंसिल का जवाब 48 घंटे में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई छह दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। उनके अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने तर्क दिया कि बार कौंसिल में अविश्वास प्रस्ताव का कोई प्रावधान नहीं है। एडवोकेट्स एक्ट में भी ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। इसके अलावा अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। उपाध्यक्ष की मांग पर बैठक बुला ली गई और 26 नवंबर को 15 सदस्यों ने हस्ताक्षर करके अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया। उनके स्थान पर उपाध्यक्ष दरवेश सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया।
विज्ञापन


कोर्ट ने बार कौंसिल से जानना चाहा है कि क्या अधिवक्ता अधिनियम और बार कौंसिल के बाईलॉज में अविश्वास प्रस्ताव का कोई प्रावधान है और क्या प्रस्ताव लाने में प्रक्रिया का पालन किया गया है। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि जिस सभा ने अध्यक्ष का चुनाव किया, उसी सभा ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसे पद से हटाने में प्रक्रिया का पालन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed