{"_id":"63ff816678cf978f3007e325","slug":"bapudham-express-will-reach-gorakhpur-in-6-30-hours-from-prayagraj-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway : प्रयागराज से 6.30 घंटे में गोरखपुर पहुंचाएगी बापूधाम एक्सप्रेस, सोमवार और बुधवार को चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway : प्रयागराज से 6.30 घंटे में गोरखपुर पहुंचाएगी बापूधाम एक्सप्रेस, सोमवार और बुधवार को चलेगी
Wed, 01 Mar 2023 10:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:16 PM IST
सार
प्रयागराज से गोरखपुर का सफर अब और आसान होने जा रहा है। रेलवे द्वारा बनारस से बिहार के मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली बापूधाम एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज रामबाग तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
train track- new
- फोटो : i stock
विस्तार
प्रयागराज से गोरखपुर का सफर अब और आसान होने जा रहा है। रेलवे द्वारा बनारस से बिहार के मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली बापूधाम एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज रामबाग तक किया जा रहा है। यह ट्रेन सुबह पांच बजे रामबाग से रवाना होगी जो बनारस होते हुए 11.35 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को यह ट्रेन संचालित होगी।
विज्ञापन
सुपरफास्ट श्रेणी की बापूधाम एक्सप्रेस के प्रयागराज रामबाग तक विस्तार होने से दैनिक यात्रियों को भी खासी राहत मिलेगी। सुबह के समय ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह और बनारस जाने वाले यात्रियों को भी इससे फायदा होगा। सुबह पांच बजे चलने के बाद गाड़ी संख्या 12538 बापूधाम एक्सप्रेस ज्ञानपुर रोड से 06.02 बजे, माधोसिंह से 06.20 बजे तथा बनारस से 07.25 बजे ही पहुंच जाएगी। इसके बाद इसका ठहराव वाराणसी, मऊ, देवरिया सदर, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बागहा, हरिनगर, नरकटियागंज जंक्शन, चनपतिया, बैटीह, सांगुली जंक्शन, मोतिहारी, चकिया में होगा।
विज्ञापन
ट्रेन शाम 6.10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी। वापसी में 12537 सोमवार एवं बुधवार को मुजफ्फरपुर से शाम 7.35 बजे प्रस्थान कर राम 1.30 बजे गोरखपुर, सुबह छह बजे बनारस एवं 8.30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। बृहस्पतिवार दो मार्च की सुबह बापूधाम एक्सप्रेस पहली बार प्रयागराज रामबाग आएगी। सोमवार छह मार्च से इसका संचालन रामबाग से मुजफ्फरपुर के लिए शुरू हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। ट्रेन में स्लीपर, एसी थ्री एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
विज्ञापन