{"_id":"57c9e6b64f1c1ba4242cc59e","slug":"banks-are-closed-development-building-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहे बैंक, विकास भवन, डाक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहे बैंक, विकास भवन, डाक विभाग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद। ट्रेड यूनियनों की शुक्रवार को हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल इलाहाबाद में काफी हद तक सफल रही। एसबीआई छोड़ बाकी सभी बैंक, विकास भवन, डाक विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, आयकर विभाग, बीएसएनएल, भारतीय जीवन बीमा निगम, पशुपाल विभाग, आबकारी विभाग, समाज कल्याण विभाग, चकबंदी, कृषि रक्षा विभाग समेत कई विभागों में पूर्ण रूप से तालाबंदी रही। नर्सें भी पूरी तरह से हड़ताल पर रहीं। बैंकों के बाहर उपभोक्ता भटकते नजर आए तो सरकारी अस्पतालों में भी वार्डों में भर्ती मरीज परेशान हुए।
इन सभी विभागों के कर्मचारी दोपहर में सिविल लाइंस में संगम पैलेस स्थित पंजाब नेशन बैंक के बाहर आयोजित केंद्रीय सभा में इकट्ठा हुए। इस दौरान श्रमिक विरोधी नीतियों में बदलाव, पुरानी पेंशन नीति की बहाली समेत तमाम मांगें दोहराई गईं। सभा में कर्मचारी नेता शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, रामसागर, संतोष मिश्र, मौजी लाल रावत, त्रिवेणी प्रसाद, नन्हकू राम यादव, अविनाश मिश्र, संतोष विश्वकर्मा, आरपी कैथल, राघवेंद्र सिंह, सुब्रत बनर्जी, हरिश्चंद्र द्विवेदी, राम सागर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह एवं संचालन राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
एलआईसी दफ्तर में ठप रहा कामकाज
- भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने इलाहाबाद डिवीजन इंश्योरेंस इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले हड़ताल की। बीमा कर्मचारियेां ने सुबह नौ बजे सिविल लाइंस स्थित मंडल कार्यालय जीवन प्रकाश में इकट्ठा होकर तालाबंदी कर दी और कामकाम पूरी तरह से ठप कर दिया। साथ ही नारेबाजी की और पूरे दिन धरने पर बैठे रहे। इसमें ज्ञान बाजपेयी, केके मिश्र, कुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल, इफ्को के मजदूर भी हड़ताल पर
- हड़ताल के मद्देनजर एक्टू की ओर से झूंसी स्थित इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट, इफ्को ठेका मजदूरों की हड़ताल कराई गई। मेजा एनटीपीसी में आंशिक हड़ताल रही। जिल सचिव डॉ. कमल का दावा है कि हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। हड़ताल के समर्थन में सीटू के नेता सौरभ बोस के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया, जिसमें अश्विनी बजाज, मोहन सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, आलोक तिवारी आदि मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (एसपी तिवारी) गुट के अध्यक्ष अनिल तिवारी एवं मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भी राजकीय विभागों में कार्य बहिष्कार किया गया। कर्मचारी नेता फूलचंद्र दुबे, अनु सिंह, अवधेश यादव आदि ने नैनी में कई फैक्ट्रियों के सामने गेट मीटिंग की।
पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग में रही तालाबंदी
- पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग में भी पूर्ण रूप से तालाबंदी रही। कर्मचारियों ने नलकूप कॉलोनी बड़ा बघाड़ा में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के बैनर तले बैठक की। इससे पहले मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इसमें अशोक यादव, पियूष कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, ओपी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। हड़ताल में पीडब्ल्यूडी कर्मियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। गेट पर तालाबंदी के बाद सभा और धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें रुद्र प्रताप सिंह, डॉ. राघवेंद्र प्रजापति, सीताराम मणि त्रिपाठी, हरिहशंकर ओझा आदि मौजूद रहे।
डाक, बीएसएनएल, आयकर विभाग में भी दिखा असर
- हड़ताल का असर डाक, बीएसएनएल और आयकर विभाग में भी दिखा। प्रधान डाकघर सिविल लाइंस में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें डाक कर्मियों ने श्रमिक विरोधी नीतियों में संशोधन पर जोर दिया। सभा में दिलीप पांडेय, जीपी मांझी, आरपी सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ के बैनर तले भी हड़ताली कर्मचारियों ने सभा की, जिसमें सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों पर चचा की गई। इस दौरान नरोत्तम लाल त्रिपाठी, उमेश चंद्र, सतीश चंद्र, त्रिभुवन नाथ आदि मौजूद रहे। आयकर विभाग में भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। आयकर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हुए धरना-प्रदर्शन में नंदन सोनकर, एके पांडेय, आरके सिंह, एके सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, हड़ताल पर रहे बीएसएनएल कर्मचारियों की सभा में रमाशंकर, आरवीएस यादव, शहरयार, लालजी यादव आदि मौजूद रहे।
विद्युत, जलकल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
- विद्युत विभाग ठेकेदारी प्रथा का विरोध करते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें भोलानाथ तिवारी, पीसी तिवारी, पीएन मिश्र, शैलेंद्र पांडेय, सीताराम आदि शामिल हुए। जलकल विभाग में जलापूर्ति को छोड़ बाकी काम ठप रहा। जलसंस्थान कर्मचारी यूनियन के बैनर तले हुए प्रदर्शन में राम सिंह, प्रदीप गौड़, श्रीचंद्र पासी, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
एजी ऑफिस चौराहे पर हुई सभा
- हड़ताल के समर्थन में एजी ऑफिस चौराहे पर कनफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इम्पलाइज एंड वर्कर्स की सभा हुई। इस दौरान प्रदर्शन भी किया गया। न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, पुरानी पेंशन की बहाली, श्रमिक विरोधी नीतियों में संशोधन की मांग दोहराई गई। कनफेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई सभा में विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, कर्मचारी नेता प्रमोद मिश्र, बशीर अहमद आदि मौजूद रहे।
वहीं, एजी ऑफिस चौराहे पर हड़ताल के समर्थन में हुई सीओसी की सभा में पूर्वी यूपी के