{"_id":"5fa6fc0e8ebc3e9b874ee50f","slug":"banda-s-awakening-in-llb-entrance-exam-chandauli-s-monica-topped","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : एलएलबी प्रवेश परीक्षा में बांदा की जागृति, चंदौली की मोनिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : एलएलबी प्रवेश परीक्षा में बांदा की जागृति, चंदौली की मोनिका अव्वल
Sun, 08 Nov 2020 01:27 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एलएलबी प्रवेश परीक्षा के टॉपर।
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए शनिवार को देर शाम एलएलबी, बीएएलएलबी एवं एलएलएम प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से जारी परिणाम में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में बांदा की जागृति एवं चंदौली की मोनिका ने बराबर 230-230 अंक लेकर टॉप किया।
वहीं एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में झांसी के नरेश प्रजापति 226.8 अंक के साथ टॉप र रहे। इसी क्रम में बीएएलएलबी में मिर्जापुर के शिवांशु यादव 222.6 अंक लेकर टॉपर रहे। इसके अलावा एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में बजरंग नाथ तिवारी को 228 अंक, शिवांगी पांडेय को 224 अंक, उत्कर्ष सिंह को 220 अंक एवं तनु मिश्रा को 220 अंक मिले। इसी प्रकार बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा में दिव्या दीक्षित को 222 अंक, प्रफुल्ल पांडेय को 214 अंक, युवराज सिंह को 214 अंक, प्रखर आनंद को 214 अंक और प्रियांशि सिंह को 214 अंक मिले।

मोनिका करेंगी इविवि से एलएलबी
इविवि की ओर से विधि के क्षेत्र में प्रवेश के लिए तीनों कोर्स के रिजल्ट जारी करने के बाद परीक्षा में सफल अधिकांश छात्र प्रवेश को लेकर सशंकित दिखाई पड़े। बांदा की जागृति ने इविवि की एलएलबी प्रवेश परीक्षा के साथ बीएचयू की एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में भी टॉप किया है, वह बीएचयू में प्रवेश को वरीयता देंगी। वहीं एलएलबी में 230 अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉपर चंदौली की मोनिका सिंह इविवि से एलएलबी करेंगी। मिर्जापुर के शिवांशु यादव बीएएलएलबी में टॉपर हैं। पिता संतोष यादव परिषदीय विद्यालय में शिक्षक, माता प्रमिला यादव गृहिणी हैं। शिवांशु बीएचयू में ही प्रवेश लेंगे। एलएलएम में झांसी के नरेश प्रर्जापति टापर हैं, इनके प्रवेश को लेकर संशय है।
विज्ञापन