{"_id":"5e73a9638ebc3e78b032b1aa","slug":"ban-on-mass-attendance-of-students-in-hostels-allahabad-news-ald271404167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्टलों में छात्रों की सामूहिक उपस्थिति पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्टलों में छात्रों की सामूहिक उपस्थिति पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टल में छात्रों की सामूहिक उपस्थित पर रोक लगा दी गई है और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों को लौट जाएं। इस बाबत डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रो. सिंह की ओर से सभी अधीक्षकों एवं संरक्षकों को पत्र जारी कर कहा गया है कि यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि हॉस्टलों में छात्रों की एक स्थान पर सामूहिक उपस्थिति न हो। संभावित संक्रमण की स्थिति में विश्वविद्यालय प्रशासन को अविलंब सूचित किया जाएा। साथ ही छात्रावास के कर्मचारियों को स्वच्छता एवं विषाणुरहित करने के लिए सेनेटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि संक्रमण से बचने के लिए छात्रावास की बजाय अपने परिवारिक निवास में वापस जाएं तो श्रेयस्कर होगा।
इविवि कर्मियों के लिए मांगे मास्क, सेनेटाइजर
इलाहाबाद विश्वविद्यसालय में कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को मास्क एवं सेनेटाइजर उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने बृहस्पतिवार को चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा। चीफ प्रॉक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र धनराज, श्रवण यादव, मिथलेश यादव, कमलेश सोनकर अखिलेश अत्रि, अभिषेक द्विवेदी, अभिषेक यादव आदि शामिल रहे।