{"_id":"582236b74f1c1bf77eb3941a","slug":"ban-500-1000-note-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में सौ रुपये का तेल भरवाने की करते रहे जुगाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कार में सौ रुपये का तेल भरवाने की करते रहे जुगाड़
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 09 Nov 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और एक हजार का नोट बंद कर दिए जाने के एलान के बाद मंगलवार की रात शहर के तमाम पेट्रोल पंपों पर लोगों की लाइन लग गई। दरअसल तमाम लोग पेट्रोल पंपों पर इसलिए पहुंच गए ताकि वे एक-दो लीटर तेल लेने के बाद अपनी बड़ी नोट का फुटकर करवा सके। शुरू में तो पेट्रोल पंप वालों को भी इसकी भनक नहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया में पांच सौ और हजार का नोट बंद होने की न्यूज वायरल होते ही पेट्रोल पंप वालों ने बड़ी नोट लेने से इंकार कर दिया।
सिविल लाइंस स्थित हाट स्टफ के पास एक पेट्रोल पंप में रात नौ बजे तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन इसके बाद वहां लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। अधिकांश लोग एक हजार या पांच सौ की नोट लेकर 50 से 100 रुपये तक पेट्रोल अपने वाहनों में भरवाना चाह रहे थे। इसमें कई कार वाले भी थे जो महंगी गाड़ियों में सौ रुपये का पेट्रोल भरवाना चाह रहे थे। कुछ को शुरुआत में सफलता भी मिली। बड़ी नोट का फुटकर करवाने के लिए सौ-सौ रुपये का पेट्रोल कई पंपों से लेने में ऐसे लोगों ने कोई गुरेज नहीं की। इस बीच पेट्रोल पंप कर्मियों के पास से सारे फुटकर पैसे खत्म हो गए। नोट बंद होने की जानकारी उन्हें हुई तो तमाम पेट्रोल पंप संचालकों ने बड़ी नोट लेने से इकार कर दिया। जो बड़ी नोट ले भी रहे थे तो वे 500 या एक हजार से कम का पेट्रोल नहीं दे रहे थे। यही स्थिति लाउदर रोड, सोहबतियाबाग, लीडर रोड, चंद्रलोक सिनेमा, बालसन चौराहा आदि स्थानों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर भी रही।