फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   balu concrit

बेली में पुटपाथ पर बालू बेचने वालों ने किया हंगामा

Mon, 06 Aug 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
balu concrit
बालू का अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेली रोड और सिविल लाइंस में फुटपाथ पर कब्जा कर बालू बेच रहे लोगों को हटाने की कार्रवाई रास नहीं आई। बालू के अवैध कारोबारियों ने स्थानीय नेताओं के साथ जमकर हंगामा काटा। इसके चलते कार्रवाई घंटे भर बाधित रही। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। बाद में पुलिस की मदद से पटरी पर अतिक्रमण करने वालों से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं दूसरे पहर कीडगंज में पेशवाई मार्ग शंकरलाल भार्गव रोड पर 32 रैंप तोड़े गए। यहां भी प्रभावित लोगों ने भारी विरोध दर्ज कराया। दोनों स्थानों पर लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन


एडीए का अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान स्थगित हो जाने के बाद अतिक्रमण प्रभारी लाल मणि और निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में निगम का तोड़ू दस्ता बेली रोड पहुंचा। यहां फुटपाथ पर बालू,गिट्टी,ईंटा बेचा जा रहा था। लोगों से निर्माण सामग्री हटाने को कहा गया तो लोग स्थानीय नेताओं के साथ हंगामा करने लगे। इस दौरान कार्रवाई बाधित हुई। फिर पुलिस ने लोगों को खदेड़ा और कब्जेदारों से दस हजार रुपये जुर्माना वसूल कर सामान हटाने के लिए एक दिन की मोहलत दी।
विज्ञापन

इसके बाद कीडगंज पहुंचे अफसरों ने पुलिस के साथ पेशवाई मार्ग शंकर लाल भार्गव रोड पर नाली पर कब्जा कर बनाए गए 32 रैंप तोड़े। यहां भी लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए मोहलत मांगी। अफसरों ने एसीएम के आदेश पर एक दिन की मोहलत कब्जा हटाने को दी है। इसके बाद अभियान शाम पांच बजे स्थगित किया गया। प्रभारी के मुताबिक लोगों ने नाली पूरी तरह ढंक ली है। रास्ता संकरा हो गया है। पहले भी लोगों को चेतावनी दी गई लेकिन कब्जे नहीं हटाए गए। अब मोहलत के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed