फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Balli Pandit: Shooter's connection with Umesh Pal murder case also revealed

बल्ली पंडित : शूटर का उमेश पाल हत्याकांड कनेक्शन भी आया सामने,  साजिशकर्ताओं की मीटिंग में भी शामिल था

Fri, 29 Mar 2024 10:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 10:48 AM IST
सार

चकिया इलाके से एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया शूटर बल्ली पंडित माफिया अतीक अहमद के लिए कार्य करता था। अतीक अहमद उमेश पाल की हत्या बल्ली पंडित से ही कराना चाहता था। हत्याकांड की तैयारी के लिए साजिशकर्ताओं के साथ हुई बैठकों में बल्ली भी शामिल था। 

विज्ञापन
Balli Pandit: Shooter's connection with Umesh Pal murder case also revealed
बल्ली पंडित और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के जिस शार्प शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिपाठी को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया, उसका उमेश पाल हत्याकांड से भी कनेक्शन सामने आया है। वह शाइस्ता परवीन के चकिया स्थित मकान में हत्याकांड के साजिशकर्ताओं व शूटरों की मीटिंग में शामिल हुआ था। ऐसी दो मीटिंगों में वह शामिल हुआ। यह राज खुद उसने पूछताछ के दौरान उगला है। इसके बाद अब इस हत्याकांड में भी उसकी भूमिका की जांच शुरू हो गई है। उधर बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया।            

विज्ञापन


नीवा निवासी बल्ली पंडित को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। उस पर बालू-गिट्टी ठेकेदार से दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाने में देर रात तक चली पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। अतीक से अपने कनेक्शन के बाबत पहले तो वह सिर्फ जान पहचान की बात कहता रहा। हालांकि, जब उसे उमेश पाल हत्याकांड से पांच दिन पहले का सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया, जिसमें वह अतीक की पत्नी शाइस्ता व उमेशपाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी शूटर साबिर के साथ नजर आ रहा है तो कुछ देर के लिए उसकी बोलती बंद हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद उसने बताया कि पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने राजू पाल पर अपने दो दोस्तों संग मिलकर 2002 में पहले बम से हमला किया तो राजूपाल ने उसके घर में आग लगा दी। खबर मिलने पर अतीक उसके घर आया और रुपयों पैसों से उसकी मदद की। इसके बाद वह उससे जुड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल जाने के बाद भी अतीक से बना रहा संपर्क में

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बल्ली ने बताया कि वह अतीक के इशारों पर जमीन कब्जाने, धमकाने, मारपीट करता रहा। 2016 में अतीक के जेल जाने के बाद वह कई बार उससे मिलने भी गया। साथ ही लगातार अतीक की बीवी शाइस्ता व उसके बेटों के संपर्क में बना रहा। वह चकिया स्थित उस मकान में जाया करता था, जहां पैतृक मकान ढहाए जाने के बाद अतीक की पत्नी व बेटे रहा करते थे। इसी मकान में ऊपर के कमरे में असद व अन्य साजिशकर्ता मीटिंग करते थे और ऐसी दो मीटिंगों में वह शामिल भी हुआ।

जेल भेजे गए राकेश ने भी कबूला था नाम

बल्ली के शाइस्ता के चकिया स्थित मकान में आने की बात उमेश पाल हत्याकांड में बतौर साजिशकर्ता जेल भेजे गए अतीक के नौकर राकेश उर्फ नाकेश ने भी पुलिस को बताई थी। उसने बताया था कि बल्ली पंडित दो बार चकिया स्थित मकान में आया और असद व अन्य साजिशकर्ताओं के साथ मीटिंग में भी शामिल हुआ। उसने यह भी बयान दिया था कि एक बार उसने खुद अपने फोन से बल्ली की अतीक से बात कराई थी।

बल्ली से राजूपाल की हत्या कराना चाहता था अतीक

बल्ली से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि अतीक अहमद उससे ही राजूपाल की हत्या कराना चाहता था। राजू व बल्ली में अदावत चल रही थी और अतीक जानता था कि मौका मिलने पर दोनों किसी भी हाल में एक दूसरे को नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए वह लगातार बल्ली को तैयार भी करता रहा और हत्या से एक महीने पहले भी हमला कराया। इसमें बल्ली ने अपने दो दोस्तों संग मिलकर गोलियांं चलाई थीं जिसमें राजू पाल बाल-बाल बच गया था। अतीक प्लानिंग करता रहा लेकिन इसी दौरान राजू पाल हत्याकांड से 25 दिन पहले ही बल्ली पूर्व के मामले में सरेंडर कर जेल चला गया था। इस पर अतीक ने बल्ली के पिता से कहा था कि तुम्हारे लड़के ने हमारा काम अधूरा छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed