फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bakshi dam deletions from illegal shops

बख्शी बांध से हटाईं अवैध दुकानें

Thu, 28 Jan 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bakshi dam deletions from illegal shops

नगर निगम ने बुधवार को बख्शी बांध पर अवैध रूप से लगने वाली सब्जी की दुकानों समेत लल्ला चुंगी, विश्वविद्यालय मार्ग चौराहा, मनमोहन पार्क चौराहा पर अतिक्रमण अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई में लल्ला चुंगी और विश्वविद्यालय मार्ग चौराहा पर चाय-पान, चाट आदि की दुकानें ध्वस्त की गईं।

विज्ञापन

अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में कर्नलगंज थाने की पुलिस और पीएसी के साथ बख्शी बांध सब्जी मंडी से कार्रवाई शुरू हुई। यहां आवंटित चबूतरों की आड़ में बड़ी संख्या में अवैध दुकानें लग रही थीं। दस्ते के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। यहां 73 अवैध दुकानें ढहाई गईं। इसके बाद दस्ता लल्ला चुंगी पहुंचा। यहां रोड पटरी पर लगी चाय, पान आदि के गुमटी-ठेले ध्वस्त किए गए। इसके बाद दस्ता कटरा में विश्वविद्यालय मार्ग चौराहा पहुंचा। यहां चौराहा से कर्नलगंज थाने की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर चाय-पान, चाउमीन आदि की गुमटी, ठेले तोड़े गए। इसके बाद दस्ते ने मनमोहन पार्क चौराहा तक रोड पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed