फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bajrang Dal will set up security checkpost to stop conversion and cow smuggling

धर्मांतरण और गो तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा चौकी लगाएंगे बजरंगी 

Sat, 17 Jul 2021 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jul 2021 10:15 PM IST
सार

  • विहिप प्रांत कार्यालय केसर भवन में हुई बैठक, धर्मांतरण के पीड़ित परिवार से मिलेंगे पदाधिकारी

विज्ञापन
Bajrang Dal will set up security checkpost to stop conversion and cow smuggling
बजरंग दल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जिले में धर्मांतरण, मतांतरण, गो तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने चिंता जताई है। इसे रोकने के लिए विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। तय हुआ कि गो तस्करी रोकने के लिए बजरंगदल के कार्यकर्ता चिह्नित इलाकों में सुरक्षा चौकी लगाएंगे। इस दौरान आरोपित लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


केसर भवन में प्रयागराज प्रभाग के पदाधिकारियों की बैठक में कहा गया कि प्रयागराज के बड़ोखर में गो तस्करी के कई मामले आ चुके हैं। इसके अलावा मऊआइमा में भी गतिविधियों बढ़ी हुई हैं।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांत संगठन मंत्री मुकेश ने कहा कि  धर्मांतरण के पिछले दिनों कुल पांच मामले आए हैं। इसमें किसी भी मामले में पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई है और न ही सुंसगत धाराओं में मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन


आरोपी भी खुलेआम घूम रहे हैं।  संगठन के पदाधिकारियों ने तय कि वह सारी जानकारी लेने के बाद पीड़ित परिवारों से संपर्क करेंगे। इस दौरान डीएम, एसएसपी के साथ शासन स्तर पर भी इस मामले में सूचना भेजी जाएगी। कहा गया कि पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न करने के बारे में भी बताया जाएगा। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष  अजय गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, विमल प्रकाश, अश्वनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांशीराम आवास योजनाओं में अवैध रूप से रह लोगों का उठा मामला
विहिप की बैठक में कालिंदीपुरम, नैनी आदि जगह बनी कांशीराम आवास योजनाओं में अवैध रूप से रह रहे लोगों का भी मुद्दा उठा। विभाग संगठन मंत्री अमित पाठक ने कहा कि इन कालोनियों में बड़ी संख्या में अराजक तत्वों ने कब्जा कर रखा है। इसमें से अधिकांश बाहरी लोग हैं। इनके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन को यहां जांच अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed