फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bail of history-sheeter's murder accused friend rejected, he was threatening to make obscene video viral.

Prayagraj : हिस्ट्रीशीटर के हत्यारोपी दोस्त की जमानत खारिज, अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

Fri, 19 Jul 2024 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 02:05 PM IST
सार

मामला प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2024 में होली के दिन शाम छह बजे गढ़ा चौराहे के पास रेवती र रमन शुक्ला मृत पड़ा मिला था। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान थे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उसके दोस्त ज्ञानेश्वर पटेल और उसके बेटे मंटू को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Bail of history-sheeter's murder accused friend rejected, he was threatening to make obscene video viral.
अदालत - फोटो : ANI

विस्तार

जिला अदालत ने होली के दिन हिस्ट्रीशीटर रेवती रमन शुक्ला की हुई हत्या के आरोपी उसके दोस्त ज्ञानेश्वर पटेल को जमानत खारिज कर दी है। यह आदेश जिला जज संतोष राय की अदालत ने आरोपी ज्ञानेश्वर पटेल की जमानत अर्जी पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि की दलीलों को सुन कर दिया है।

विज्ञापन


मामला प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2024 में होली के दिन शाम छह बजे गढ़ा चौराहे के पास रेवती र रमन शुक्ला मृत पड़ा मिला था। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान थे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उसके दोस्त ज्ञानेश्वर पटेल और उसके बेटे मंटू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आए ज्ञानेश्वर ने जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया था कि रेवती रमन शुक्ला ने धोखे से उसकी अश्लील फोटो दिखा कर उसे ब्लैकमेल कर 75 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इसकी वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया था। जेल में बाद ज्ञानेश्वर पटेल ने जिला अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता के मद्देनजर जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मृतक रेवती रमन शुक्ला (38) शुक्लपुर बरोहा का रहने वाला था। इसके माता-पिता और पत्नी की मौत हो चुकी है। परिवार में तीन बच्चे हैं। कोरांव थाने का वह हिस्ट्रीशीटर था, उसके खिलाफ 13 आपराधिक मामले दर्ज थे।


अश्लील वीडियो की वजह से हुई थी हत्या

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ज्ञानेश्वर ने चौंकाने वाला खुलासा किया था। बताया कि रेवतीरमन उसका दोस्त था। उनका रोज साथ में उठना बैठना था। करीब एक हफ्ते पहले उसने उसे बुलाया और उसकी एक अश्लील फोटो दिखाई। उसने 75 हजार रुपये मांगे और कहा कि रुपये नहीं दिए तो वह यह फोटो वायरल कर देगा। इस बात से वह बहुत डर गया था। इसके बाद ही उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। तय योजना के तहत उसे होली के दिन बुलाया और शराब पिलाई। नशे में धुत होने पर पत्थर से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed