{"_id":"686ed26240daf413f1087159","slug":"bail-of-accused-of-murderous-attack-in-parking-dispute-rejected-allahabad-news-c-3-ald1022-665628-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: .पार्किंग विवाद में जानलेवा हमले के आरोपियों की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: .पार्किंग विवाद में जानलेवा हमले के आरोपियों की जमानत खारिज
Thu, 10 Jul 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। जिला अदालत ने बाइक पार्किंग को लेकर जानलेवा के आरोपी रवि भारतीय व मिथुन भारतीय की जमानत अर्जी खारिज कर दी। यह आदेश जिला जज संजीव कुमार की अदालत ने दिया है। मामला प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र का है। 14 जून को रानीपुर निवासी मो.अख्तर ने मिथुन भारतीया, रवि भारतीया समेत सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि उसका भतीजा अनस सिरसा चौराहे पर कपड़ा प्रेस कराने गया था। बाइक पार्किंग को लेकर आरोपियों ने अनस संग मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अख्तर अपने रिश्तेदारों संग मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उन पर भी धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें घायल लोगों को गंभीर अवस्था में एसआरएन में भर्ती कराया गया। अख्तर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। रिहाई के खिलाफ रवि व मिथुन ने जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए दोनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
