फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bail granted to more than 40 accused in 29-year-old Deoria robbery case

Prayagraj News: 29 साल पुराने देवरिया डकैती कांड के 40 से ज्यादा दोषियों की जमानत मंजूर

Fri, 25 Jul 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 25 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to more than 40 accused in 29-year-old Deoria robbery case
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया के 29 साल पुराने चर्चित डकैती कांड के 40 से अधिक दोषियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जब समान भूमिका वाले अन्य सह-अभियुक्तों को पहले ही जमानत मिल चुकी है तो इनको जमानत देने से इनकार नहीं किया जा सकता।
यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक कुमार बिड़ला और न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की खंडपीठ ने देवरिया के मुन्ना उर्फ अजय कुमार समेत 27 अपीलों पर एक साथ सुनवाई करते हुए दिया है। मामला खम्पार (अब श्रीरामपुर) थाना क्षेत्र का है। 18 जनवरी 1995 की सुबह एक घर पर हमला कर लूटपाट करने, मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोप में 58 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

करीब 28 साल चले ट्रायल के बाद देवरिया की सत्र अदालत ने सभी को फरवरी 2024 में दोषी करार देते हुए 10 साल की कठोर कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई थी। दंडादेश के खिलाफ सभी दोषियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सजा निलंबित करने व जमानत पर रिहा करने की मांग की। कोर्ट ने 40 से ज्यादा दोषियों को व्यक्तिगत बंधपत्र व दो जमानतदारों की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया है। कहा है कि सभी को ट्रायल कोर्ट के लगाए गए जुर्माने की राशि एक महीने के भीतर जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed