फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bag snaching at Civil lines in Prayagaj

नागपुर से लौट रहे युवक से छीना बैग

Sun, 27 Oct 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bag snaching at Civil lines in Prayagaj
सिविल लाइंस में वारदात, पुलिस को चुनौती
विज्ञापन

प्रयागराज। नागपुर से लौटे व्यास मिश्रा से बदमाश दिनदहाड़े नकदी व अन्य सामान भरा बैग छीनकर भाग निकले। व्यास नागपुर में रहकर एक कंसट्रक्शन कंपनी में काम करता है और वह दिवाली के मौके पर अयोध्या के मवई स्थित घर लौट रहा था। रीवा से बस पकड़कर वह सिविल लाइंस बस अड्डे पहुंचा और फिर यहां से पैदल ही सड़क पार कर हनुमान मंदिर चौराहे पर आ गया। उसने बताया कि वह बस पकड़ने जा रहा था, तभी पीछे से आए बाइकसवार दो बदमाश उसका बैग छीनकर भाग निकले। जिसमें नकदी के अलावा कीमती कपड़े, मार्कशीट, पैन, एटीएम कार्ड आदि था। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। हालांकि, देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी।

कर्नलगंज, धूमनगंज में भी छिनैती
उधर कर्नलगंज व धूमनगंज में हुई चेन छिनैती के मामलों में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। टैगोरटाउन में रहने वाली जीआईसी चाका ब्लॉक की प्रधानाचार्य पूर्णिमा देवी एनसीजेडसीसी से खरीदारी कर परिचित संग ई रिक्शे से घर लौट रही थीं। तभी सेंट एंथोनी स्कूल के पास बदमाश उनकी चेन छीनकर भाग निकला। उधर न्यानगर में रहने वाली कौशल्या देवी के गले से सुबह छह बजे उनके घर के पास ही चेन छीन ली गई। बेटे बृजेश संखवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed