फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bag containing 1700 dollars of devotee from USA stolen, passport along with camera and lens also missing.

Mahakumbh : यूएसए से आए श्रद्धालु का 1700 डॉलर भरा बैग चोरी, कैमरा और लेंस संग पासपोर्ट भी गायब

Fri, 17 Jan 2025 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 01:30 PM IST
सार

संयुक्त राज्य अमेरिका से आए एक विदेशी श्रद्धालु का 1700 यूएस डॉलर से भरा बैग अरैल घाट से चोरी हो गया। बैग में डीएसएलआर कैमरा व लेंस संग पासपोर्ट भी था। तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Bag containing 1700 dollars of devotee from USA stolen, passport along with camera and lens also missing.
संगम तट पर पहुंचे विदेशी श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका से आए एक विदेशी श्रद्धालु का 1700 यूएस डॉलर से भरा बैग अरैल घाट से चोरी हो गया। बैग में डीएसएलआर कैमरा व लेंस संग पासपोर्ट भी था। तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल, दो दिन बाद भी शातिर का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

पाॅल माइकल बुचानन (69) संयुक्त राज्य अमेरिका के नॉरफ्लीट ड्राइव नैशविले टेनेसी के रहने वाले हैं। वह कुछ दिनों पहले प्रयागराज आए थे। मकर संक्रांति पर दोपहर में 11:45 से 12:15 के बीच वह अरैल घाट के पास स्थित तनिस फूड कैफे में लंच करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैग कुर्सी के पास रख दिया था। वह खाना खाने लगे और तभी किसी ने बैग चोरी कर लिया। बैग में डॉलर, पासपोर्ट, कैमरा, लेंस के अलावा कई क्रेडिट कार्ड, एक ग्लोबल कार्ड और चार एसडी कार्ड भी रखे थे।

विज्ञापन

कैफे संचालक और कर्मचारी भी कुछ बता नहीं पाए। इसके बाद वह अरैल कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रारंभिक पड़ताल के बाद उन्हें मेला कोतवाली भेजा गया। जहां अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed