फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bade Hanuman Mandir Corridor sanctum sanctorum, peak and pavilion of the temple will be built in Phase-2 of th

Prayagraj : बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर के फेज -2 में बनेगा गर्भगृह, शिखर और मंडप, होली बाद शुरू होगा निर्माण

Sat, 08 Mar 2025 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 03:43 PM IST
सार

Shri Bade Hanuman Ji : महाकुंभ के मद्देनजर संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण का निर्माण मेले के पहले पूरा कर लिया गया था। प्रथम चरण में मंदिर के चारों तरफ ऊंची चहारदीवारी और प्रवेश द्वार के साथ दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी की गई है। दूसरे चरण में मंडप, शिखर और गर्भगृह का कायाकल्प किया जाएगा। 

विज्ञापन
bade Hanuman Mandir Corridor sanctum sanctorum, peak and pavilion of the temple will be built in Phase-2 of th
श्री बड़े हनुमानजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Bade Hanuman Mandir Corridor : सनातन आस्था के महापर्व के आयोजन के चलते पूरे शहर के सौंदर्यीकरण, मंदिरों के जीर्णोद्धार और गंगा नदी पर घाटों का निर्माण किया गया है। संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसके फेज-1 का निर्माण महाकुंभ के पहले पूरा हो चुका है, लेकिन स्नान पर्वों को देखते हुए फेज-2 का कार्य बाद में करने का निर्णय लिया गया था । जो होली के बाद शुरू हो जाएगा, जिसके तहत मंदिर के गर्भगृह और विशाल मंडप का निर्माण होगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ये कार्य अगले दो से तीन महीने में पूरा कराएगा।

विज्ञापन


संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर, प्रयागराज के प्रसिद्ध मंदिरों में एक है। महाकुंभ के दौरान मंदिर में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। मंदिर के पुजारी सूरज पाण्डेय ने बताया कि मेले के दौरान प्रत्येक दिन मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन का क्रम चलता रहता था। वर्तमान में सामान्य दिन में भी 5 से 10 हजार श्रद्धालु हनुमान जी का दर्शन कर रहे हैं, मंगलवार और शनिवार को दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या और ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

bade Hanuman Mandir Corridor sanctum sanctorum, peak and pavilion of the temple will be built in Phase-2 of th
श्री बड़े हनुमानजी मंदिर कॉरिडोर का प्रस्तावित मॉडल। - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रपति, पीएम, सीएम समेत तमाम हस्तियों ने किया दर्शन 

मंदिर के पुजारी के अनुसार महाकुंभ मेले के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, समेत कई गणमान्य अतिथियों ने भी हनुमान जी का दर्शन और पूजन किया था। उधर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि बड़े हनुमान मंदिर के कॉरिडोर की विशालता और स्नान पर्वों के चलते कॉरिडोर का निर्माण 2 फेज में करने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत पहले फेज-1 में बड़े हनुमान मंदिर के दोनों ओर विशाल द्वारों और विशाल प्रांगण का निर्माण किया गया था।

उन्होंने बताया कि मंदिर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। जो कि अगले दो से तीन महीने में पूरा किया जाना है। मंदिर के शिखर और मंडप को रेड सैंड स्टोन में नक्काशी कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसके लिए विशेष रूप से राजस्थान से कारीगर प्रयागराज बुलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed