{"_id":"5e5177718ebc3ef4053528d8","slug":"backward-vaishya-mahakumbh-today-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में पिछड़ा वैश्य महाकुंभ आज, पीयूष गोयल और केशव मौर्य करेंगे शिरकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में पिछड़ा वैश्य महाकुंभ आज, पीयूष गोयल और केशव मौर्य करेंगे शिरकत
Sun, 23 Feb 2020 12:18 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
निकुंज भवन नंद भवन में अमर उजाला अखबार में पढते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पिछड़ा वैश्य महाकुंभ का आयोजन रविवार को केपी कालेज ग्राउंड में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेलमंत्री पीयूष गोयल एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करेंगे। भाजपा की ओर से कहा गया है कि सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। हालांकि रेलमंत्री यहां एक बजे के बाद ही पहुंचेंगे।
प्रतापगढ़ से भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता इस कार्यक्रम के संयोजक हैं। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल होंगे। इसके अलावा सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी, विनोद सोनकर एवं पार्टी के सभी क्षेत्रीय विधायक भी शिरकत करेंगे।
उधर पीयूष गोयल का भी कार्यक्रम यहां आने का जारी हो गया है। वह विमान से प्रयागराज एयरपोर्ट पर 12.25 बजे लैंड करेंगे। वहां से वह सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। तकरीबन घंटे भर रुकने के बाद वह केपी कालेज ग्राउंड पहुंचेंगे। वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ शाम चार बजे पुलिस लाइंस से लखनऊ के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर जाएंगे। उधर उनके प्रयागराज आगमन को लेकर प्रयागराज जंक्शन एवं शहर के अन्य सभी रेलवे स्टेशनों पर दिन भर साफ सफाई का कार्य चलता रहा।