{"_id":"5ee9185c154b534f3d276be4","slug":"backward-classes-commission-directs-take-effective-action-on-the-tahrir-of-govindpur-s-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग आयोग का निर्देश, गोविंदपुर की पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर करें प्रभावी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग आयोग का निर्देश, गोविंदपुर की पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर करें प्रभावी कार्रवाई
Wed, 17 Jun 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य कौशलेंद्र पटेल ने मंगलवार को डीएम-एसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बातचीत में गोविंदपुर गांव की पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में प्रभावी कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से पट्टी इलाके के गोविंदपुर की पीड़ित महिलाओं की भी व्यथा सुनी। एसपी से घर में घुसकर उत्पात मचाने और परेशान करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। एसपी ने उन्हें बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा लिखा जा चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है। एसपी के उत्तर पर उन्होंने असंतोष प्रकट किया।
पट्टी इलाके के गोविंदपुर गांव की सीता देवी समेत आठ महिलाओं ने पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में लिखित शिकायत करके पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना था कि उनसे छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आयोग के सदस्य कौशलेंद्र पटेल ने मंगलवार को एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम डा. रुपेश कुमार, एसपी अभिषेक सिंह और एडीएम शत्रोहन वैश्य की मौजूदगी में पीड़ित महिलाओं से बात कर हकीकत जानने का प्रयास किया।
अफसरों की मौजूदगी में महिलाओं ने पुलिस ज्यादती की कहानी सुनाई। महिलाओं की बातों को सुनने के बाद आयोग के सदस्य ने डीएम और एसपी से बात कर पीड़िताओं को न्याय देने को कहा। एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। इस पर आयोग के सदस्य ने कहा कि यह कैसी कार्रवाई है।
घर में घुसकर उत्पात मचाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई करने को कहा। वीडियो कांफ्रेंसिंग की तिथि पहले से नियत होने से गोविंदपुर गांव की महिलाओं को पुलिस अपने साथ लेकर आई हुई थी और बयान दर्ज कराने के बाद उन्हें घर भेजवाया।