फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Babu Singh said in the public rights conference, if we want to get rights then the government will have to be

Prayagraj : जनअधिकार सम्मेलन में बोले बाबू सिंह, अधिकार पाना है तो सरकार बदलना होगा

Wed, 02 Oct 2024 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 07:12 PM IST
सार

जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में अन्याय अत्याचार और फर्जी एनकाउंटर हो रहा है। फतेहपुर, मथुरा और जौनपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का ध्यान हमारे समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार पर नहीं हैं। आने वाले उपचुनाव में आप सभी लोग अपने मतों का प्रयोग करते हुए गठबंधन के प्रत्याशी को विजई बनाने का कार्य करें।

विज्ञापन
Babu Singh said in the public rights conference, if we want to get rights then the government will have to be
सांसद बाबूसिंह कुशवाहा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हमें जो अधिकार दिया हैं। उस विचारधारा की सरकार जब तक केंद्र व प्रदेश में नहीं बनेगी तब तक हमें हमारा अधिकार नहीं मिलेगा। यह बातें बुधवार को सहसों के लाला बाजार में आयोजित जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि जौनपुर के सांसद उप नेता सदन बाबू सिंह कुशवाहा ने कहीं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्याय अत्याचार और फर्जी एनकाउंटर हो रहा है। फतेहपुर, मथुरा और जौनपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का ध्यान हमारे समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार पर नहीं हैं। आने वाले उपचुनाव में आप सभी लोग अपने मतों का प्रयोग करते हुए गठबंधन के प्रत्याशी को विजई बनाने का कार्य करें।आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण को दरकिनार करते हुए अपने लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया।

विज्ञापन


हमें अपने अधिकार एवं बच्चों के विकास के लिए और सरकारी नौकरी सहित देश के विभिन्न संस्थाओं में अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। अपने अधिकार को प्राप्त करने के लिए के लिए सरकार बदलना ही होगा।तभी हमारे हक हिस्सा मिलेगा और आरक्षण की लड़ाई पूरी होगी। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग अपनी पूरी मेहनत से लगकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और संगठन को मजबूत करें। तभी हम सभी लोगों को अपना अधिकार और सम्मान मिलेगा। हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय महासचिव लखन सिंह पासी अजीत प्रताप कुशवाहा राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश मौर्य प्रदेश महासचिव रमेश चंद यादव आदि नेताओं ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अतुल मौर्य और संचालन पंकज मनु विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर इंद्र राज कुशवाहा जितेंद्र मौर्य परमजीत कुशवाहा डॉ संतोष कुमार डॉक्टर प्रेमचंद मौर्या सुनीता कुशवाहा शोभा कुशवाहा संतलाल महेंद्र विश्वकर्मा विनोद विश्वकर्मा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed