फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Babbar Khalsa International terrorist Lajar Masih with ISI links UP STF and Punjab Police joint operation

यूपी से खूंखार आतंकी गिरफ्तार: बब्बर खालसा के दहशतगर्द से मिला तबाही का सामान; पाकिस्तान से है सीधा कनेक्शन

Thu, 06 Mar 2025 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Mar 2025 01:05 PM IST
सार

UP STF Operation: यूपी के कौशांबी के कोखराज थाना इलाके से गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है। आतंकी का पाकिस्तान स्थित आईएसआई गुर्गों के सीधा संपर्क है।

विज्ञापन
Babbar Khalsa International terrorist Lajar Masih with ISI links UP STF and Punjab Police joint operation
Babbar Khalsa International terrorist - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Police News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस को संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार तड़के यूपी के कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, पंजाब के अमृतसर निवासी लाजर मसीह को यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी लाजर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित ISI के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी एसटीएफ ने बताया कि आतंकी के पास से तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, 13 कारतूस और एक विदेशी पिस्तौल समेत अवैध हथियार और संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ (सफेद रंग का पाउडर) बरामद हुआ है। इसके अलावा गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन (बिना सिम कार्ड) मिला है। 
 

एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। संदिग्ध आतंकी लजार मसीह को सुबह करीब 3.20 बजे कौशांबी से गिरफ्तार किया गया है। लजार मसीह पंजाब के अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव का बताया जा रहा है। 

जांच एजेंसियां अलर्ट
यह आतंकी 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हुआ था। यूपी STF और खुफिया एजेंसियां इस गिरफ्तारी को भारत में आतंकी साजिश से जुड़ी बड़ी सफलता मान रही हैं। पूछताछ जारी है, जल्द और खुलासा होगा। 

उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पुलिस कर्मियों ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और आईएसआई मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी और पंजाब के अमृतसर निवासी लाजर मसीह से बरामद विस्फोटकों का निक्रिय कर दिया गया। 
 

3 मार्च को आतंकी रहमान हुआ था गिरफ्तार
इससे पहले, हरियाणा के फरीदाबाद के बांस रोड पाली से अब्दुल रहमान नाम का आतंकी तीन मार्च को गिरफ्तार किया गया था। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अब्दुल रहमान को अयोध्या राम मंदिर पर हमला करने के लिए तैयार किया था। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आतंकी संगठन आईएसआईएस की क्षेत्रीय शाखा इस्लामिक स्टेट -खुरासान प्रांत ने इस हमले की साजिश रची। 
 

ब्रेनवॉश कर अब्दुल रहमान व अन्य को अयोध्या में मस्जिद की जगह बन रहे मंदिर को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए मंदिर पर हमले के लिए तैयार किया। आईएसआईएस की ये शाखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है।

अब्दुल बीते कई महीने से इस आतंकी संगठन के संपर्क में था। सोशल मीडिया के जरिये इससे संपर्क किया गया था। जिसके बाद इसे एक ग्रुप में शामिल किया गया। ग्रुप में धर्म विशेष को लेकर आहत करने वाले वीडियो डाले जाते थे। 
 

ग्रुप के लोगों को अलग-अलग व्यक्तियों के कुछ रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश भी भेजे जाते थे। इन संदेश में अब्दुल और इसके जैसे अन्य युवाओं को कहा जाता था कि तुम्हारे ऊपर अयोध्या में जुल्म हुआ है और अब तुम्हे इसका बदला लेना है। इसी तरह इन्हें हमले के लिए तैयार किया गया। 

 

'यह बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण है'

यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "यह एटीएस की उपलब्धि है, एटीएस द्वारा इस तरह के प्रयासों को नाकाम किया जा रहा है। एक संदिग्ध व्यक्ति जिसके खिलाफ कई गंभीर आरोप हैं, उसे एटीएस ने गिरफ्तार किया है... यह बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण है... मैं इसके लिए एसटीएफ को बधाई देता हूं..."
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed