फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   B warrant made for Atiq's sons Umar-Ali

Prayagraj News: अतीक के बेटों उमर-अली का बनवाया बी वारंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
B warrant made for Atiq's sons Umar-Ali
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के जेल में बंद बेटों उमर व अली पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोनों का बी वारंट बनवाकर लखनऊ व नैनी जेल में तामील करवा दिया है। अब उन्हें कोर्ट में तलब कराकर रिमांड की अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक कि विवेचना में पुलिस को उमर व अली के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं जो यह इशारा करते हैं कि इस हत्याकांड की साजिश में वह दोनों भी शामिल थे। मसलन मुख्य शूटर असद हत्याकांड से पहले कई बार लखनऊ जेल में जाकर बड़े भाई उमर व नैनी जेल में जाकर अली से मिला था। नैनी जेल में घटना के अन्य शूटर गुड्डू मुस्लिम, गुलाम व अरमान ने भी जाकर अली से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

जेल भेजे गए शौलत हनीफ ने भी अपने बयान में बताया है कि अली व उमर को इस पूरी साजिश की जानकारी थी। जेल में जाकर मुलाकात करने पर असद को अली व उमर भी प्लानिंग समझाते थे। इन साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस ने दोनों का बी वारंट बनवाया है। साथ ही इसे संबंधित जेलाें में तामील भी करवा दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उन्हें कोर्ट में तलब कराकर रिमांड अर्जी दी जाएगी। बता दें कि उमर लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल के अपहरण कांड में लखनऊ जेल में बंद है। जबकि अली हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत अन्य मामलों में नैनी जेल में निरुद्ध है। उमेश पाल हत्याकांड में अब तक 10 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं जबकि छह शूटरों समेत सात मिट्टी में मिल चुके हैं। जबकि 11 के खिलाफ विवेचना जारी है। इन्हीं 11 में उमर व अली भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed