फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   B-Pharma study is the most expensive in state university, tuition fee is Rs 45 thousand

Prayagraj News: राज्य विवि में बी-फार्मा की पढ़ाई सबसे महंगी, 45 हजार ट्यूशन फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
B-Pharma study is the most expensive in state university, tuition fee is Rs 45 thousand
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के साथ फीस भी निर्धारित कर दी गई है। सबसे अधिक फीस बी.फार्मा की है। इस पाठ्यक्रम में प्रत्येक सेमेस्टर 45 हजार रुपये ट्यूशन फीस लगेगी। वहीं, 10400 रुपये अन्य मद में फीस लगेगी। इस तरह से बी.फार्मा के विद्यार्थियों को प्रवेश के समय कुल 55400 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से 11 व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के फीस का विवरण जारी किया गया है। इसके अनुसार एलएलएम की ट्यूशन फीस 30 हजार प्रति सेमेस्टर होगी। वहीं, बीए-एलएलबी की ट्यूशन फीस 25 हजार, बीएससी एजी की 7500, एमएससी एजी के अलग-अलग विषयों की 10-10 हजार, बीसीए की 20 हजार, एमसीए की 25 हजार व इंटीग्रेटेड एमटेक एआई एंड डाटा साइंस की प्रति सेमेस्टर 25 हजार रुपये फीस होगी।
विज्ञापन

अन्य फीस 10400 और 6400
सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश शुल्क एक हजार, नामांकन शुल्क 200 और 600 रुपये डिग्री, 50 रुपये एल्युमिनाई शुल्क लगेंगे। यह फीस एक बार देनी होगी। इसके अलावा बी-फार्मा को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों के लिए कॉशन मनी एक हजार रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, बी.फार्मा में कॉशनमनी पांच हजार होगी। इसके अलावा सभी कोर्सेज में प्रति सेमेस्टर पुस्तकालय, खेल, आईटी सेंटर, विकास आदि के मद में भी फीस देनी होगी। इस तरह से बी-फार्मा को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के समय ट्यूशन फीस के अलावा अन्य मद में 6400 रुपये शुल्क देने होंगे। वहीं, बी-फार्मा के लिए ट्यूशन फीस के अलावा 10400 रुपये शुल्क देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed