{"_id":"60ec83a7955ff9473f5c5a75","slug":"b-com-student-hanged-herself-used-to-study-with-her-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, बहन के साथ रहकर करती थी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, बहन के साथ रहकर करती थी पढ़ाई
Mon, 12 Jul 2021 11:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:32 PM IST
सार
जार्जटाउन के सोहबतियाबाग मोहल्ले में रहने वाली बीकॉम की छात्रा रेनू शुक्ला उर्फ साक्षी (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बहन के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
prayagraj news : छात्रा ने लगाई फांसी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटाउन के सोहबतियाबाग मोहल्ले में रहने वाली बीकॉम की छात्रा रेनू शुक्ला उर्फ साक्षी (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बहन के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्रा ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
कोरांव के रवनिया गांव निवासी रेनू पुत्री अरुण कुमार शुक्ला चार बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीकॉम की छात्रा थी। इविवि से ही विधि की पढ़ाई कर रही बड़ी बहन प्रिया के साथ वह सोहबतियाबाग मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। बहन ने पुलिस को बताया कि रविवार रात गर्मी ज्यादा होने के कारण वह छत पर चली गई। कुछ घंटों बाद वापस आई तो रेनू फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
जिस पर उसने खरकौनी में रहने वाले अपने रिश्तेदार अमित तिवारी को फोन करके जानकारी दी। शोरगुल पर आसपास के लोग भी जुट गए। फंदे से उतारकर छात्रा को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जार्जटाउन थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके और न ही छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क किनारे मृत पड़ा मिला युवक
शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी सराय मोहल्ले में पप्पू (26) पुत्र गुडडू सोमवार सुबह सड़क किनारे मृत पड़ा मिला। गढ़ी कला निवासी मृतक प्राइवेट काम करके एक पुत्र पत्नी रोशनी का भरण-पोषण करता था। वह शराब पीने का आदी भी था। वह अक्सर बिना बताए दो-तीन दिन तक घर से गायब हो जाता था। दो दिन पूर्व भी घर से निकलने केबाद वह वापस नहीं आया था। सोमवार सुबह उसका शव मोहल्ले में ही पड़ा मिला। शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत हो कारण स्पष्ट होगा।