फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Azam khan reached High Court to stop his arrest, Prayagraj

गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट पहुंचे आजम, कोर्ट ने कहा- 29 अगस्त को करेंगे सुनवाई

Fri, 23 Aug 2019 04:54 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
Azam khan reached High Court to stop his arrest, Prayagraj
azam khan - फोटो : फाइल फोटो

रामपुर के सपा सांसद आजम खां ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है। आजम के खिलाफ रामपुर के अजीम नगर थाने में 27 प्राथमिकियां दर्ज कराई गई हैं। उन पर किसानों की जमीन जबरन हड़पने का आरोप है। आजम ने इन प्राथमिकियों को रद्द करने तथा अपनी  गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग में इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आजम की फिर बढ़ीं मुश्किलें, कोसी से पेड़ कटवाने के मामले में फंसे
विज्ञापन


याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर तथा न्यायमूर्ति राज वीर सिंह की खंडपीठ ने 29 अगस्त की सुनवाई की तिथि नियत की है। आजम खां पर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के पक्ष में दर्जनों किसानों की जमीन जबरन हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गौतम और वीके मिश्र ने याचिका की पोषणीयता पर आपत्ति की। इनका कहना था कि 27 प्राथमिकियों को एक याचिका में चुनौती नहीं दी जा सकती । हर प्राथमिकी को अलग- अलग याचिका में चुनौती दी जानी चाहिए। आजम खां की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता रवि किरण जैन सैयद सफदर अली काजमी और कमरुल हसन सिद्दीकी ने पक्ष रखा।


आजम के वकीलों का कहना है कि राजनितिक विद्वेष के चलते उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। याची की पत्नी डॉ ताजीन फतिमा भी राज्य सभा सदस्य हैं। याची का कहना है कि एमएलसी घनश्याम सिंह ने डीएम की शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त से की है। डीएम अल्पसंख्यकों के मन में भय पैदा कर रहे है। सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर हिस्ट्री सीट तैयार करने में लगे हैं। याची की पत्नी ने भी मुख्य चुनाव अधिकारी से  सुरक्षा की मांग की है।

कहा गया किप्रशासन के इशारे पर आठ दिन में उसके खिलाफ 26 एफआईआर दर्ज कराई गई है । कुल 27 एफआईआर दर्ज हुई है। जबकि ट्रस्ट के नाम जमीन खरीदी गई है। याची के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। विश्वविद्यालय में 35सौ छात्र पढ़ रहे हैं। 350 एकड़ में पूरा परिसर है। इसके लिए जमीनें किसानों से बकायदा खरीदी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed