फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   azam khan in allhabad

फकीर ने दो वर्ष में पहन डाले 80 करोड़ के कपड़े : आजम

Sat, 18 Feb 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
azam khan in allhabad
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर दक्षिणी विधानसभा से प्रत्याशी हाजी परवेज अहमद और शहर पश्चिमी प्रत्याशी ऋचा सिंह के लिए समर्थन मांगने आए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बसपा सुप्रीमो मायावती और इमाम बुखारी पर जमकर हमला बोला। अटाला में इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने हुई जनसभा में आजम ने भाजपा और आरएसएस पर हिन्दू-मुसलमानों को बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


आजम ने भाषण की शुरुआत ही मोदी के खिलाफ की। कहा, पड़ोसी जिले वाराणसी से चुने गए बादशाह खुद को फकीर कहते हैं लेकिन दो वर्ष में 80 करोड़ के कपड़े पहन डाले। उन्होंने नोटबंदी के दौरान लोगों को हुूई परेशानी का मुद्दा उठाया। आजम ने अंबानी, अडानी को फायदा पहुंचाने और विजय माल्या का करोड़ों का कर्ज माफ कर देश से भगाने में मदद का भी आरोप लगाया। कहा कि बादशाह ने वादा किया था कि केंद्र में सरकार बनने के सौ दिन के भीतर हर हिंदुस्तानी को 15 से 20 लाख रुपये मिलेंगे। दो करोड़ युवाओं को नौकरी और 24 घंटे बिजली मिलेगी, लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर लोगों को गलत तहजीब सिखाने का भी आरोप लगाया। बोले, एक साध्वी ने कहा कि अगर नाथू राम ने गांधी की हत्या न की होती तो देश के सभी हिन्दू मक्का-मदीना में नमाज पढ़ रहे होते। यह साध्वी नहीं, समाज को गंदा करने वाले लोग हैं। कहा कि गाजियाबाद में दुनिया का सबसे बेहतरीन हज हाउस बनाया तो इलाहाबाद में एतिहासिक महाकुंभ भी कराके दुनिया में नाम रोशन किया।
विज्ञापन


आजम ने सुब्रह्मण्यम स्वामी पर भी हमला किया। बोले स्वामी कहते हैं कि मुस्लिम देशद्रोही हैं लेकिन वह यह भूल गए कि उनका दामाद और समधी मुसलमान हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर घटना का भी जिक्र किया। कहा कि आंखें खोलिए। मायावती ने सौ मुसलमानों को टिकट आप की बर्बादी के लिए दिए हैं। वही मायावती हैं, जिन्होंने जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर चलवाया था। इमाम बुखारी पर हमलावर आजम ने कहा कि  सियासत का शौक है तो चुनाव लड़ें और हमारे खिलाफ मैदान में उतरें। इस दौरान मंच पर सपा समेत कांग्रेस के भी कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने कहा कि मुसलमान भी बादशाह के बहकावे में आ गए। कहा कि मुसलमानों के घरों में बच्चे ज्यादा होते हैं, सो उन्होंने सोचा कि 20 लाख रुपये मिलने पर स्थिति बदल जाएगी। ऐसे में बादशाह की मुखालफत मत करो, लेकिन यह भूल गए कि उनके साथ फरेब होने वाला है। कहा कि मुल्क जुमलों और मन की बात से नहीं चलता। वजीरे आजम झूठ बोलते हैं।

सपा नेता आजम खां की इच्छा प्रधानमंत्री बनने की भी है। जनसभा में उन्होंने कहा कि बादशाह ने 15 से 20 लाख रुपये देने की बात कर जनता से फरेब किया लेकिन एक बार मुझे देश का वजीरे-आजम बनाइए, मैं एलान करता हूं कि हर परिवार को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए अलग से बजट बनाया जाएगा। देश के पास बहुत पैसा है। इतना देने के बाद भी देश सोने की चिड़िया रहेगा।


सभा स्थल पर पहुंचे आजम वहां अव्यवस्था देख भड़क गए। बोले, इतनी बदइंतजामी कहीं नहीं देखी। उन्होंने मच में बड़ी संख्या में जुटे नेताओं, कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई। कहा, प्रत्याशी को चुनाव लड़वा रहे हो या हुल्लड़ कर रहे हो। बोले जनसभा में सभी खामोशी से सुनने के लिए बैठे हैं लेकिन मंच पर मौजूद लोगों पर शहादत सवार है। ऐसा जोश वोट डालने में काम आता है। बदइंतजामी से नाराज आजम ने सभा छोड़कर जाने तक की धमकी दे दी। कहा, जितने लोग मंच पर हैं उतने ही नीचे बैठे हैं। मंच पर डेकोरेटम होना चाहिए, क्योंकि अगर यह टूट गया तो अखबार की खबर भी यही बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed