फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayurvedic doctor accused of raping wife's sister arrested

Prayagraj News: पत्नी की बहन से दुष्कर्म का आरोपी आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic doctor accused of raping wife's sister arrested
धूमनगंज में पत्नी की बहन से दुष्कर्म का आरोपी आयुर्वेद का डॉक्टर शुक्रवार को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस 10 महीनों से उसकी तलाश में थी। उसे कुंडा कस्बे के शिवपुरम मोहल्ले से पकड़कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी रामचंद्र सिंह प्रतापगढ़ स्थित महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय स्वामी के हीरागंज आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक है। घूरपुर की मूल निवासी महिला ने उस पर मुकदमा दर्ज कराया था। दरअसल महिला की छोटी बहन नेवादा विकास खंड के रसूलपुर कौशाम्बी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी और किराये के मकान में रामचंद्र मिशन मुंडेरा मकान नंबर 97 बी / 2c परिवार के साथ रहती थी।
विज्ञापन

उसकी शादी एक दिसंम्बर 2020 को रामचंद्र सिंह मूल निवासी रजौली अधवर चुनार जनपद मिर्जापुर से हुई थी। 18 अक्टूबर 2022 को बच्ची को जन्म देने पश्चात 20 अक्टूबर को बहन की मौत हो गई। इसके बाद वह बहन की बेटी के साथ रहने लगी। आरोप है कि छह अक्तूबर 2023 को रात में लगभग 12:30 बजे आरोपी रामचंद्र ने दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की बात कहने पर गालीगलौज करते हुए पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि बाद में रामचंद्र के पिता रमेश कुमार सिंह व उनकी पत्नी ममता देवी, एक अन्य प्रेम बहादुर सिंह ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की और उसे व उसकी मां को घर के बाहर निकाल दिया। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान से दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। आरोपी की तलाश की जा रही थी जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed