फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya Ram Mandir: Mud reached Kesar Bhawan from all pilgrimage sites, VHP officials will take Ayodhya today

Ayodhya Ram Mandir:सभी तीर्थ स्थलों से केसर भवन पहुंची मिट्टी, आज अयोध्या ले जाएंगे विहिप पदाधिकारी 

Thu, 30 Jul 2020 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Mud reached Kesar Bhawan from all pilgrimage sites, VHP officials will take Ayodhya today
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए प्रयागराज के आसपास स्थित सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की मिट्टी एवं जल को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शुक्रवार को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। बृहस्पवितार की देर शाम तक विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय केसर भवन में विभिन्न धार्मिक स्थलों से मिट्टी एवं जल आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार अपनी देखरेख में प्रयागराज के संगम का जल एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों की मिट्टी आदि लेकर अयोध्या के लिए रवाना होंगे। इसके पूर्व विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में दिन भर तमाम धार्मिक स्थल की मिट्टी एवं जल आदि आता रहा।
विज्ञापन


विहिप संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि केसर भवन में काशी विश्वनाथ, विंध्याचल, सीतामढ़ी, लाक्षागृह, श्रंगवेरपुर, महर्षि भारद्वाज आश्रम, महर्षि दुर्वासा आश्रम, सुजावनदेव मंदिर, संत रविदास आदि स्थानों से मिट्टी लाने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। पहले विहिप पदाधिकारियों की रवानगी बृहस्पतिवार को ही होनी थी, लेकिन काशी विश्वनाथ एवं विंध्याचल की मिट्टी विलंब से आने की वजह से विहिप पदाधिकारियों ने अयोध्या रवानगी के कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया। अब संगम का जल एवं ंअन्य स्थानों की मिट्टी लेकर विहिप पदाधिकारी शुक्रवार को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। केसर भवन में सभी स्थानों की मिट्टी आने के बाद उसका पूजन अर्चन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली का माहौल बनाने को निकली विहिप की टोली

पांच अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान दिवाली जैसा माहौल हो इसके लिए विहिप के काशी प्रांत के 19 जिलों में 215 टोली के सदस्यों ने लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। विहिप मीडिया प्रभारी अश्विनी मिश्र ने बताया कि हर एक टोली में 50 से 60 सदस्य है। इस दौरान लोगों के घर-घर जाकर उनसे कहा जाएगा कि पांच अगस्त की शाम वह हिंदू समाज के लोग अपने घर में दिवाली जैसा माहौल बनाए। हर घर में दीपक जरूर जलाया जाए इसका विहिप कार्यकर्ता विशेष रूप से आग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed