{"_id":"5f28167e7584e50c95741397","slug":"ayodhya-ram-mandir-international-mustache-dance-artist-shopji-walking-around-the-head-of-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर के ढांचे को सिर पर रख घूम रहे अंतरराष्ट्रीय मूंछ नृत्य कलाकार दुकानजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर के ढांचे को सिर पर रख घूम रहे अंतरराष्ट्रीय मूंछ नृत्य कलाकार दुकानजी
Mon, 03 Aug 2020 07:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 Aug 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
राम मंदिर के निर्माण का शुभारंभ 5 अगस्त इतिहास के उस पेज पर सुनहरे अक्षर से लिखने जा रहा है। इसकी खुशी लोग अपने-अपने तरीके से मनाने में जुटे हैं। कोई दिवाली मनाने की तैयारी कर रहा है तो कोई मंदिर में पूजा पाठ और सजावट में व्यस्त है। तमाम जगह अपने घरों को सजाकर झालर और दीपक से सजाने में जुटे हैं। पांच अगस्त को जगह-जगह मंदिरों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर राम चरित मानस पाठ, सुंदरकांड और श्रीरामनाम जप का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में प्रयागराज के अंतरराष्ट्रीय मूंछ नृत्य कलाकार समाजसेवी, गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स गोल्ड मैडलिस्ट राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी इतने खुश हैं कि राम मंदिर के ढांचे को अपने सर पर रख कर घूम-घूम कर लोगों को अपनी खुशी को लोगों के बींच बांट रहे हैं। इसके चलते वह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रयागराज की ओर से पांच अगस्त को अयोध्या की तरह पूरे शहर के नागरिक दीपक जलाकर इस दिन का भव्य स्वागत करेगे।
विज्ञापन