फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya Ram Mandir: Call of the Akhara Council - Saints and countrymen celebrate on August 5

अखाड़ा परिषद का आह्वान- चार और पांच अगस्त को दीप जलाकर उत्सव मनाएं देशवासी, करें श्रीरामचरित मानस का पाठ

Sat, 01 Aug 2020 01:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Call of the Akhara Council - Saints and countrymen celebrate on August 5
महंत नरेंद्र गिरी

अयोध्या में पांच अगस्त को श्री राम जन्म भूमि पर होने जा रहे शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने साधु संतों और देश वासियों से उत्सव मनाने की अपील की है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि पांच अगस्त का दिन ऐतिहासिक है और देश वासियों के लिए यह खुशहाली का भी दिन है। क्योंकि पांच सौ वर्षों के कठिन संघर्षों के बाद ये शुभ दिन आया है और हम सभी लोग भाग्यशाली हैं जो इस दिन के गवाह बन रहे हैं।

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: Call of the Akhara Council - Saints and countrymen celebrate on August 5
अयोध्या - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा है कि कोरोना की महामारी के चलते अयोध्या में सीमित संख्या में ही लोग पहुंच सकते हैं। लेकिन अपने मन से लोग इस दिन अयोध्या में रहें और अपने घरों में पूजन और भजन कीर्तन करें।

Ayodhya Ram Mandir: Call of the Akhara Council - Saints and countrymen celebrate on August 5
Ayodhya - फोटो : अमर उजाला
महंत नरेन्द्र गिरी ने देश वासियों के साथ ही सभी मठ मंदिरों के महंतों,पुजारियों और अखाड़ों के साधु संतों, मंडलेश्वरों, आचार्य महामंडलेश्वरों से अपील की है कि वे अपने भक्तों को निर्देश दें, कि चार और पांच अगस्त को लेकर मठ मंदिरों के साथ ही लोग अपने घरों में राम चरित मानस का पाठ करें और दीप जलाकर भव्य राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास का उत्सव मनायें।

जिस तरह से त्रेता युग में लंका पर विजय प्राप्त कर भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने पर दीपावली मनायी गई थी। महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि अब वो समय आ गया है कि जबकि भव्य राम मंदिर का जल्द निर्माण कार्य पूरा होगा और राम लला टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed