{"_id":"58028da14f1c1b691a28ed0e","slug":"awakening-vihar-ground-between-opposing-vacated","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागृति विहार में विरोध के बीच खाली कराई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागृति विहार में विरोध के बीच खाली कराई जमीन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
road rage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अफसरों ने स्पष्ट की स्थिति, अपनी जमीन की पैमाइश को कहा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। एडीए ने विरोध के बीच शनिवार को कालिंदीपुरम स्थित जागृति विहार योजना के लिए जमीन खाली कराके निर्माण कार्य शुरू कराया। कास्तकारों ने योजना में कुछ जमीन अपना बताकर कार्य बंद करा दिया था। इसकी वजह से निर्माण में लगी कंपनी को नुकसान हो रहा था।
एडीए यहां बहुमंजिला आवासों का निर्माण करा रहा है लेकिन कुछ कास्तकार योजना के बीच में अपनी जमीन बताकर निर्माण का विरोध कर रहे हैं। तीन दिन पहले कास्तकारों ने यहां हंगामा भी किया था। शनिवार को सचिव वंदना त्रिपाठी, अपर सचिव गुडाकेश शर्मा, ओएसडी पुष्कर श्रीवास्तव एवं डॉ.विश्राम, मुख्य अभियंता आरएन सिंह के नेतृत्व में एडीए का दस्ता लाव-लश्कर के साथ दिन में जागृति विहार योजना पहुंचा। सूचना मिलने पर कई कास्तकार भी अपने परिचितों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अफसरों ने बताया कि जिस जगह योजना का निर्माण हो रहा है, वह एडीए की अधिगृहीत जमीन है और अनाधिगृहीत जमीन पहले ही छोड़ दी गई है लेकिन कास्तकार यह मानने को तैयार नहीं थे।
इस बीच उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर अफसरों और कास्तकारों के बीच बहस भी हुई। अपर सचिव श्री शर्मा ने बताया कि कास्तकारों को समझाकर योजना में कार्य शुरू करा दिया गया है। कास्तकारों से कहा गया कि वह अपनी जमीन की पैमाइश करा लें। इसके बाद जिसकी भी जमीन होगी, वह एडीए से नक्शा स्वीकृत कराके ही निर्माण कराए।