{"_id":"687d4c04f9a091d4c90877c2","slug":"auto-driver-died-due-to-electrocution-allahabad-news-c-407-1-sald1005-5099-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
इलाके के भसुंदर खुर्द में रविवार सुबह फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भसुंदर खुर्द के संतोष यादव (42) ऑटो चालक थे। रविवार सुबह संतोष यादव शौच से लौटे और घर में चल रहे फर्राटे पंखे को अपनी तरफ घुमाने लगे। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से वह चिपक गए। शोरगुल सुन परिजनों ने तत्काल घर की बिजली काटी। उन्हें फर्राटे पंखे से अलग किया। फिर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक संतोष यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनको दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी सुनीता रोते-रोते बेसुध हो गई थीं। मेजारोड चौकी इंचार्ज रमेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भसुंदर खुर्द के प्रधान सोनू कुमार पटेल ने मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाया है।