{"_id":"60dcc9c9f6c6dc575f105aa1","slug":"auto-driver-arrested-for-blowing-50-thousand-from-chitrakoot-passenger-s-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट के यात्री की जेब से 50 हजार उड़ाने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट के यात्री की जेब से 50 हजार उड़ाने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार
Thu, 01 Jul 2021 01:15 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:15 AM IST
सार
कीडगंज पुलिस ने बुधवार को यात्री की जेब से 50 हजार रुपये चुराने वाले ऑटो चालक अफरोज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
कीडगंज पुलिस ने बुधवार को यात्री की जेब से 50 हजार रुपये चुराने वाले ऑटो चालक अफरोज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली गई।
चित्रकूट के छीबूू मऊ इलाके के रहने वाले दिनेश केसरवानी 28 जून को अपने बेटे के साथ किसी काम से प्रयागराज आए थे। दोनों रामबाग में ऑटो में बैठे। चालक अफरोज ने दिनेश समेत चार लोगों को वाहन में बिठाया था। दिनेश की पैंट की जेब में 50 हजार रुपये थे।
अफरोज ने चुपके से रुपये निकाल लिए। दिनेश को आटो से उतरने के बाद पता चला कि रुपये गायब हो गए। वे तुरंत कीडगंज थाने पहुंचे। पुलिस मौके पर गई तो आसपास के आटो चालकों ने हुलिए के आधार पर अफरोज के बारे में बताया। बुधवार को इंस्पेक्टर कीडगंज रोशन लाल ने मेंहदौरी के रहने वाले अफरोज को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 हजार रुपये बरामद कर लिए।