फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Australia defeated by Arjun Avardi Poonam's fatal bowling

अर्जुन अवार्डी पूनम की घातक गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया पराजित

Sat, 22 Feb 2020 01:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Australia defeated by Arjun Avardi Poonam's fatal bowling
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : Twitter/@poonam_yadav24
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया में शुक्रवार को शुरू हुए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की है। एनसीआर की पूनम यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए। घातक गेंदबाजी से कंगारुओं के हौसले पस्त हो गए और भारतीय महिला टीम ने 17 रनों से जीत हासिल की। 
विज्ञापन


भारत से जीत के लिए मिले 133 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने ठीक शुरुआत ओपनर खिलाड़ियों ने धड़ाधड़ रन बनाए। रनों की रफ्तार को रोकने के लिए भारतीय टीम की पूनम यादव  यादव ने घातक गेंदबाजी से मैच की तस्वीर बदल दी। 
विज्ञापन


 अर्जुन अवार्ड से सम्मानित उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल की पूनम यादव ने 4 ओवर में कसी गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 19 रन देकर चार विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैच से बाहर होने पर मजबूर कर दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज कर देश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम ने गेंदबाजी से कंगारुओं के हौसले पस्त कर ऐसी कमर तोड़ी कि मेजबान टीम उबर ही नहीं सकी। आस्ट्रेलिय की टीम 19.5 ओवरों में ही 115 रन बनाकर आलआउट हो गई।  पूनम यादव को प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया है। महाप्रबंधक उत्तर मध्य एवं उत्तर रेलवे राजीव चौधरी ने पूनम यादव को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed