फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Audacious incident in Prayagraj: The conspiracy of the murder had already been hatched, the police did not get

प्रयागराज में दुस्साहसिक वारदात : हत्याकांड की पहले ही रची जा चुकी थी साजिश, पुलिस को नहीं लगी भनक

Sun, 16 Apr 2023 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 12:08 AM IST
सार

कॉल्विन अस्पताल के बाहर अतीक व अशरफ की हत्या की साजिश बदमाशों ने पहले से ही तैयार कर ली थी। उन्हें पता था कि अतीक व अशरफ को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया जाना है, इसलिए वे मीडियाकर्मी के रूप में वहां खड़े थे।

विज्ञापन
Audacious incident in Prayagraj: The conspiracy of the murder had already been hatched, the police did not get
Prayagraj News : अतीक और अशरफ को कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय की फोटो। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कॉल्विन अस्पताल के बाहर अतीक व अशरफ की हत्या की साजिश बदमाशों ने पहले से ही तैयार कर ली थी। उन्हें पता था कि अतीक व अशरफ को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया जाना है, इसलिए वे मीडियाकर्मी के रूप में वहां खड़े थे। खास बात यह है कि पुलिस को हत्या की साजिश रचे जाने की भनक तक नहीं लगी। हमलावरों ने अतीक व अशरफ के साथ में रहे पुलिसकर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं दिया और वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेडिकल जांच के लिए शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे के बाद अतीक को रूटीन मेडिकल जांच के लिए पुलिस की दो गाडि़यों के साथ कॉल्विन अस्पताल लाया गया। आगे की गाड़ी में दो-तीन पुलिस कर्मी, जबकि पीछे की गाड़ी में लगभग छह पुलिसकर्मी थे। अतीक व अशरफ को आगे की गाड़ी से उतारकर पुलिसकर्मी अस्पताल ले जाने लगे। गेट के पास पहले से ही बाइक पर तीन बदमाश मीडियाकर्मी बनकर खड़े हुए थे।

विज्ञापन

इस दौरान मरीजों व तीमारदारों का भी आना-जाना लगा हुआ था। बदमाश हाथ में वीडियो कैमरा व फेक आईडी भी लिए हुए थे। बदमाशों को अस्पताल पहुंचने की पहले से ही सूचना थी। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों ने अतीक व अशरफ से बातचीत करनी शुरू की। तभी मीडियाकर्मियों के पीछे खड़े बदमाशों ने अचानक पिस्टल से फायरिंग करनी शुरू कर दी। उन्होंने अतीक के सिर में गोलियां मारीं,जबकि अशरफ की पसलियों में गोलियां लगीं।

घटना से अस्पताल में भगदड़ मच गई। तीमारदार, मीडियाकर्मी भाग खड़े हुए। अचानक गोलियां चलने से पुलिसकर्मी भी जान बचाकर भागने लगे। तब तक अशरफ और अतीक बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़े थे। हत्याकांड के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया। तीनों हमलावरों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Atiq Killed: अखिलेश बोले- ये अपराध की पराकाष्ठा, ओवैसी ने कहा- एनकाउंटर का जश्न मनाने वाले हत्या के जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed