{"_id":"5f526ba28ebc3e81b859ec46","slug":"au-today-is-the-last-day-for-2020-21-admission-application-city-desk-news-ald285380686","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में प्रवेश के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में प्रवेश के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
-अब तक एक लाख 27 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किए आवेदन
-26 सितंबर से प्रस्तावित है प्रवेश परीक्षा, विस्तृत कार्यक्रम जल्द
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन का पांच सितंबर को अखिरी दिन है। अब तक एक लाख 27 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं। आवेदन प्रक्रिया तकरीबन चार माह तक चली। प्रवेश परीक्षा शुरू होने की प्रस्तावित तिथि 26 सितंबर है। इविवि प्रशासन जल्द ही प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा।
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर से पांच अक्तूबर तक 11 शहरों में आयोजित की जानी है। परीक्षा 11 शहरों के 110 केंद्रों प्रस्तावित है। परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से बाद में केंद्रों की संख्या भी संशोधित की जा सकती है।
इविवि प्रशासन ने प्रवेश के लिए लिए आवेदन की प्रक्रिया मार्च में शुरू की थी, लेकिन लॉक डाउन के कारण तीन दिन बाद भी आावेदन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई। तकरीबन चार माह तक आवेदन लिए गए। पिछले साल के मुकाबले इस बार आवेदनों की संख्या अधिक है। पिछले साल कुल एक लाख 14 हजार आवेदन आए थे।
विज्ञापन
इस बार शुक्रवार शाम तक दो लाख 44 हजार 542 अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और इनमें से एक लाख 27 हजार 328 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पांच सितंबर तक आवेदनों की संख्या और बढ़ेगी। स्नातक में प्रवेश के लिए अब 67586, परास्नातक के लिए 18608, आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 2266, बीएएलएलबी के लिए 7899, एलएलबी के लिए 14205, बीएड के लिए 4737, एमएड के लिए 1154, एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 1503, एलएलएम के लिए 3583 और क्रेट के लिए 5787 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।