फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU: Research entrance exam probable in first week of January

इविविः जनवरी के पहले सप्ताह में शोध प्रवेश परीक्षा संभावित

Sun, 13 Dec 2020 01:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
AU: Research entrance exam probable in first week of January
AU: Research entrance exam probable in first week of January
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी में प्रवेश के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) जनवरी के पहले सप्ताह में संभावित है। हालांकि परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। आवेदन की प्रक्रिया सितंबर में ही पूरी हो चुकी है, लेकिन बाद माह बाद भी परीक्षा न होने से नए सत्र का पीएचडी प्रवेश काफी पिछड़ चुका है।
विज्ञापन

पिछले सत्र में भी पीएचडी प्रवेश की यही स्थिति थी। हालत यह हुई कि एक सत्र में क्रेट का आयोजन किया गया और दूसरे सत्र में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हुई। कुछ विषयों में विवाद के कारण कई सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया अब भी फंसी हुई है। छात्र-छात्राओं को आशंका है कि कहीं पिछली बार जैसी स्थिति न हो जाए। क्रेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सितंबर में पूरी हो चुकी है। इसके लिए 10 हजार 13 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए थे और इनमें से 6561 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी।
विज्ञापन

इविवि में स्नातक, परास्नातक समेत सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा कराई जा चुकी है और प्रवेश की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। लेकिन, क्रेट के आयोजन को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि इविवि प्रशासन क्रेट के आयोजन की तिथि जल्द घोषित करे। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर ने प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक के हवाले से बताया कि क्रेट के आयोजन को लेकर थोड़ी बहुत औपचारिकताएं शेष रह गईं हैं, जिन्हें पूरा किया जा रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह में क्रेट के आयोजन की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed