फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU: new hostel will be alloted foreign student in the end of session said admin.

विदेशी छात्रों को साल के अंत में मिलेगा नया छात्रावास

Sat, 30 Mar 2019 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
AU: new hostel will be alloted foreign student in the end of session said admin.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्रों को अगले वर्ष तक दो नए छात्रावास मिल जाएंगे। विवि में अध्ययन कर रहे विदेशी छात्रों के लिए 70 कमरे का नया अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास का निर्माण शताब्दी ब्वॉयज और प्रवेश भवन के मध्य हो रहा है।
विज्ञापन


इविवि के दूसरे पुरुष छात्रावास का निर्माण शताब्दी ब्वॉयज के सामने हो रहा है, इसमें 150 कमरे होंगे। इस छात्रावास में 300 छात्रों के आवास की सुविधा होगी। यह छात्रावास फरवरी 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी कुल लागत लगभग 19 करोड़ है। कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने मंगलवार शाम को इन निर्माणाधीन छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विवि के मुख्य अभियंता नवीन सिंह और ओएसडी डॉ. चितरंजन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इविवि के इन दोनों छात्रावासों की डिजाइन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की तैयार की गई है। निर्माण भी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। निर्माणाधीन छात्रावासों के निरीक्षण के बाद कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने कहा कि अगले वर्ष तक दो पुरुष छात्रावास और एक महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed