फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU entrance examinations in 18 , June 19 potential

इविवि में प्रवेश परीक्षाएं 18, 19 जून को संभावित

Tue, 17 May 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 17 May 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
स्तानक को छोड़कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 18 और 19 जून को संभावित हैं। प्रकोष्ठ की ओर से प्रवेश प्रक्रिया संबंधित संभावित तिथियों का विवरण परीक्षा कराने वाली संस्था को भेज दिया गया है। मंगलवार को पूरा कार्यक्रम घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी और बीकॉम की प्रवेश परीक्षाएं 25 और 26 मई को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। परास्नातक, डीफिल, बीएएलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड आदि कोर्सेज के लिए भी 25 से 30 मई के बीच प्रवेश परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन कोर्सेज के अभ्यर्थियों को ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प देने का भी निर्णय लिया गया है। इसके मद्देनजर कार्यक्रम में बदलाव किया जाना है। प्रवेश प्रकोष्ठ ने इन पाठ्यक्रमों के आवेदकों से 19 से 25 मई के बीच ऑफलाइन परीक्षा के विकल्प के लिए आवेदन मांगा है। इस दौरान नए विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। 26 मई तक फीस जमा कर सकेंगे। प्रवेश समिति की सोमवार को हुई बैठक में 18 और 19 जून को प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि प्रस्तावित की गई। टीसीएस से सहमति मिलने के बाद तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ईसीसी में प्रवेश प्रकिया शुरू
यूइंग क्रिश्चियन कालेज (ईसीसी) के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएड में दाखिले से संबंधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed