फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   au cleared for teacher recruitment

इविवि में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ

Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
au cleared for teacher recruitment
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। कार्यपरिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में रोस्टर को मंजूरी दे दी गई। नए रोस्टर के अनुसार जल्द नोटिफिकेशन कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


यूजीसी के 11 जुलाई 2016 की नियमावली के अंतर्गत योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। 290 पदों के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को नए सिरे से आवेदन नहीं करना होगा। हालांकि, फार्म में संशोधन करा सकते हैं। कार्यपरिषद के सदस्यों ने अध्यापकों के अन्य रिक्त पदों तथा गैर शैक्षणिक पदों पर भी जल्द भर्ती के लिए निर्देश दिया। गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए रिक्रूटमेंट सेल को भी मंजूरी दे दी गई। इस तरह से विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के पदों पर भी जल्द भर्ती की उम्मीद है। इनमें से रजिस्ट्रार तथा कर्मचारियों के कई पदों के लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। अन्य रिक्त पदों के लिए भी जल्द नोटिफिकेशन होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन कालेज के कर्मचारियों को भी रेशनलाइजेशन के अंतर्गत पदनाम, वेतनमान आदि का लाभ देने का फैसला पहले ही ले चुका है। सदस्यों ने इसे स्वीकृत करते हुए यूजीसी से भी अनुमोदन कराने की बात कही। बैठक में रज्जू भइया परिसर, ऑर्डिनेंस में परिवर्तन समेत कई अन्य बिंदुओं पर भी निर्णय हुए। बैठक में कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू, रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला, एफआरडीसी के चेयरमैन प्रोफेसर अनुपम दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यपरिषद की बैठक में तीन विभागों में अध्यापकों की भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार का लिफाफा भी खोला गया। अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस के डॉ.एसएस दास तथा ओसियन साइंस के डॉ.सुनीत द्विवेदी का प्रमोशन हुआ है। पांच लोगों की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई है। कुल 290 पदों के लिए शुरू भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगने से पहले अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस, ओसियन एंड एटमॉस्फेरिक साइंस तथा सीबीसीएस के लिए सेलेक्शन कमेटी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed