फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU: 146 students got admission in B.Sc

इविवि: बीएससी में हुए 146 दाखिले

Sun, 14 Jul 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
AU: 146 students got admission in B.Sc
AU: 146 students got admission in B.Sc - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शनिवार को बीएससी में कुल 146 अभ्यर्थियों ने दाखिले लिए। इनमें बीएससी गणित में प्रवेश लेने वाले 115 और बीएससी बायोलॉजी में प्रवेश लेने वाले 31 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

15 जुलाई को एमकॉम एवं एमएससी फड एंड न्यूट्रिशन समेत परास्नातक के अन्य विषयों में भी दाखिले जाएंगे। वहीं, संघटक कॉलेजों में भी 15 जुलाई को प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। शनिवार को बीएससी गणित में 115 दाखिले हुए। प्रवेश लेने वालों में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के 19, ओबीसी वर्ग के 71 एवं एससी वर्ग के 25 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, बीएससी गणित में दाखिला लेने वाले 31 अभ्यर्थियों में ईडब्ल्यूएस वर्ग के 14, ओबीसी वर्ग के सात एवं एससी वर्ग के 10 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

इविवि में पीजी प्रवेश के कटऑफ
- एमकॉम में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे 142 या अधिक अंक सभी श्रेणी, 120 या अधिक ओबीसी, 94 या अधिक एससी सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- एमकॉम में 16 जुलाई को सुबह 10 बजे 128 या अधिक ईडब्ल्यूएस वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे 194 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग, 170 या अधिक ओबीसी, 176 या अधिक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिंदी में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे 142 या अधिक अंक सभी श्रेणी
कॉलेजों में प्रवेश
सीएमपी डिग्री कॉलेज
- बीएससी गणित में 95 या अधिक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी जीव विज्ञान में 98 या अधिक अंक ओबीसी, 74.10 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए में 135 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीसीए में 96 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग
- बीकॉम, बीएससी में एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है। इसके बाद इनकी सीटें एससी वर्ग में परिवर्तित कर दी जाएंगी
(नोट: सभी प्रवेश 15 जुलाई को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक)
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में 140 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस वर्ग
- बीए में 125 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी बायो में 93 या अधिक अंक ओबीसी वर्ग (केवल बायो केमेस्ट्री के साथ), 88 या अधिक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में 103 या अधिक अंक ओबीसी, 97 या अधिक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी होमसाइंस में 10 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 15 जुलाई को सुबह नौ बजे से)
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सत्र 2019-20 की बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल महिला अभ्यर्थी कॉलेज के काउंटर से काउंसलिंग फॉर्म प्राप्त करके 17 जुलाई को अपराह्न तीन बजे तक जमा करें। काउंसलिंग फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को ही मेरिट के आधार प्रवेश दिया जाएगा।
राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बीए एवं बीकॉम में प्रवेश के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं 15 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कॉलेज में संपर्क करें।

- एमए राजनीतिशास्त्र एवं हिंदी प्रथम वर्ष सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए इविवि की पीजीएटी में शामिल छात्राएं 15 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कॉलेज में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed