फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atul Maheshwari road will become the smartest

अतुल माहेश्वरी मार्ग बनेगा स्मार्ट

Wed, 31 Jul 2019 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari road will become the smartest
Atul Maheshwari road will become the smartest
अतुल माहेश्वरी मार्ग
विज्ञापन

अब स्मार्ट सूची में
स्मार्ट सिटी के तहत बनेगी सड़क, आरवी हैदराबाद करेगी सर्वे
होगा कायाकल्प, डीएम के प्रस्ताव पर कमिश्नर की संस्तुति
मुनेंद्र बाजपेयी
प्रयागराज। स्मार्ट सिटी योजना के द्वितीय चरण में सिविल लाइंस स्थित अतुल माहेश्वरी मार्ग (क्लाइव रोड) को अब स्मार्ट बनाया जाएगा। एबीडी एरिया में शामिल 17 सड़कों के अतिरिक्त इस सड़क का चयन किया गया है। स्मार्ट सिटी कंपनी इंफ्रा कंपनी आरवी हैदराबाद को सर्वे कराकर डिजायन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम सदन और कार्यकारिणी ने पिछले वर्ष क्लाइव रोड पर एक्सिस बैंक छोर से जीएचएस चौराहे तक सड़क का नामकरण अमर उजाला के नवोन्मेषक स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के नाम किया था। कुंभ कार्यों के दौरान संगम को जाने वाली सड़कों का चौड़ीकरण-सुंदरीकरण प्राथमिकता में था। इसलिए अन्य सड़कों का काम अटक गया था।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के द्वितीय चरण में 17 सड़कों का चयन पिछली बैठक में किया गया था। साप्ताहिक बैठक के दौरान जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने सिविल लाइंस के क्लाइव रोड को स्मार्ट बनाने का प्रस्ताव रखा। कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल ने इस कार्य को संस्तुति दी। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य कार्यों के साथ इसे भी प्राथमिकता के आधार पर कराएं। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सतीश कुमार के मुताबिक स्मार्ट सिटी कंपनी की अधिकृत कंपनी (इंफ्रा) आरवी एसोसिएट को सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट आते ही सड़क को स्मार्ट बनाने का डिजायन तैयार कराया जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में अन्य कार्यों के साथ इस सड़क का चौड़ीकरण, सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीए बनाएगा सभी सड़कें
कुंभ के दौरान सड़कों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम कराने वाली संस्था प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) को सड़क निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के तौर पर नामित किया गया है। कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल ने निर्देश दिए हैं कि सभी सड़कें जनसुविधाएं और यातायात के दृष्टिकोण से बेहतर हों, इसका ध्यान रखा जाए। उदाहरण के तौर पर एमजी मार्ग, एसपी मार्ग और एल्गिन रोड के साथ लाजपत राय रोड को इंगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed