फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempted rape of a teenager Lalapur

लालापुर में किशोरी  से बलात्कार प्रयास 

Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a teenager Lalapur
rape shimla
लालापुर। यमुनापार के लालापुर इलाके में शनिवार रात एक लड़की से रेप की कोशिश की गई। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग गया। युवक के दूसरे समुदाय का होने की वजह से तनाव फैल गया। रात में ही सीओ बारा पहुंचे और ग्रामीणों को गिरफ्तारी का भरोसा दिया। 
विज्ञापन

शनिवार रात दलित परिवार की 15 वर्षीय लड़की घर से निकलकर शौच के लिए जा रही थी। तभी सुनसान में उसे एक युवक ने दबोच लिया। उसने लड़की के साथ दुराचार की कोशिश की। तीखे प्रतिरोध के कारण नाकाम रहने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। लड़की रोते हुए घर लौटी तो परिजनों को पता चला। खबर फैली तो दूसरे समुदाय के युवक की करतूत से गांव में आक्रोश और तनाव फैल गया। सीओ बारा विजयशंकर तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। रविवार को विहिप के यमुनापार प्रभारी शिवराम सिंह परिहार और बजरंग दल के मनोज सिंह ने चेतावनी दी कि सोमवार दोपहर तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कार्यकर्ता लालापुर थाने का घेराव करेंगे। सीओ विजय शंकर तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर आरोपी युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed