फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempted chain-snatching from a TSI's wife during her morning walk causes a stir; accused flee

Prayagraj : मार्निंग वॉक को निकली टीएसआई की पत्नी से चेन स्नेचिंग का प्रयास, मची खलबली, आरोपी हुए फरार

Sat, 04 Jul 2026 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2026 08:25 PM IST
सार

झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन के मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह मार्निंग वॉक को निकली टीएसआई की पत्नी से एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने चेन स्नेचिंग का प्रयास किया।

विज्ञापन
Attempted chain-snatching from a TSI's wife during her morning walk causes a stir; accused flee
चेन स्नेचिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन के मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह मार्निंग वॉक को निकली टीएसआई की पत्नी से एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने चेन स्नेचिंग का प्रयास किया। हालांकि वे वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हुए। इस दौरान महिला सड़क पर गिर भी पड़ीं। महिला ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग उसके पास पहुंचते। बाइक सवार तीनों बदमाश आंखों से ओझल हो गए थे। तीनों बदमाश वारदात के पास एक मकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए हैं। सीसी टीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन में रहने वाले टीएसआई की पत्नी रोज की तरह शनिवार की सुबह घर से मार्निंग वॉक को निकली थी। टीएसआई इन दिनों बीमार होने के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया गया कि महिला टहलते हुए आवास विकास कालोनी योजना तीन के मुख्य मार्ग पर बढ़ रही थी। तभी पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनकी गर्दन पर सोने की जंजीर छीनने के लिए झपट्टा मारा लेकिन वे सफल नहीं हुए।

विज्ञापन


छीनाझपट्टी के दौरान महिला सड़क पर ही गिर पड़ी। तभी बदमाश भी पकड़े जाने के डर से वहां से फरार हो गए। हालांकि एक ही बाइक पर सवार तीनों बदमाशों का चेहरा घटनास्थल के पास लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। भुक्तभोगी महिला की ओर से पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई थी। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि वारदात का प्रयास करने वाले बदमाशों की उम्र 22 से 25 साल के भीतर है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर उन्हें दबोचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed