फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempt to rescue the accused by scuffle with the inspector

प्रयागराज : दरोगा के साथ धक्कामुक्की कर अभियुक्त को छुड़ाने का प्रयास, पांच वकीलों पर रिपोर्ट

Thu, 20 Oct 2022 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 08:37 PM IST
सार

हंडिया थाने के बरौत चौकी स्थित टेला गांव का रहने वाला ब्रम्हदेव मिश्रा हिस्ट्रीशीटर है। हाल में ही उसके खिलाफ दुष्कर्म और धमकी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बरौत चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश दुबे ने बुधवार को ब्रम्हदेव मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया और रिमांड की मांग की। 

विज्ञापन
Attempt to rescue the accused by scuffle with the inspector
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कचहरी में बुधवार को दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने गई पुलिस के साथ धक्कामुक्की और गालीगलौज की गई। कुछ लोगों ने पुलिस की कस्टडी से अभियुक्त को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। कोर्ट मोहर्रिर ने फोन कर और फोर्स को बुलाया। इसके बाद किसी तरह पुलिस अभियुक्त को वहां से जेल ले गई। इस मामले में पांच वकीलों को नामजद किया गया है। अभियुक्त के साथ 25 अन्य के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखाई गई है। 

विज्ञापन



हंडिया थाने के बरौत चौकी स्थित टेला गांव का रहने वाला ब्रम्हदेव मिश्रा हिस्ट्रीशीटर है। हाल में ही उसके खिलाफ दुष्कर्म और धमकी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बरौत चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश दुबे ने बुधवार को ब्रम्हदेव मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया और रिमांड की मांग की। 

विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद करीब दो दर्जन से अधिक की संख्या में लोग पहुंचे और दरोगा सूर्य प्रकाश के साथ धक्कामुक्की करने लगे। दरोगा और सिपाहियों के साथ गालीगलौज भी की गई। दरोगा को धमकी दी गई कि एक हफ्ते में जान से मरवा दिया जाएगा। किसी तरह सिपाही अनिरुद्ध यादव और प्रमोद कुमार अभियुक्त ब्रम्हदेव को लेकर वहां से निकले। 
इस दौरान ब्रम्हदेव ने भी सिपाहियों और दरोगा के साथ धक्कामुक्की की। वहीं पर ब्रम्हदेव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने का भी प्रयास किया गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।


कोर्ट मोहर्रिर ने तुरंत और फोर्स बुलाई। इसके बाद किसी तरह से आरोपी ब्रम्हदेव को जेल रवाना किया गया। बाद में दरोगा सूर्य प्रकाश दुबे की तहरीर पर प्रभाकांत तिवारी, रमाकांत तिवारी, नीरज मिश्रा, शांतनु पांडेय और आदर्श शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके साथ ही ब्रम्हदेव मिश्रा और उसके साथ 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर लिखाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed