फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempt to kidnap eight-year-old girl; accused arrested

Prayagraj News: आठ साल की बच्ची के अपहरण का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 15 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap eight-year-old girl; accused arrested
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत लावयन गांव में आठ साल की बच्ची के अपहरण के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद आरोपी धर्मराज गौतम उर्फ बंटू की पहचान की। उसे करछना से गिरफ्तार किया गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र पयासी का पुरवा की रहने वाली बच्ची अपने नाना अवधेश पांडेय के यहां आई हुई है। बीते 12 जून की शाम आरोपी उसे साइकिल पर बैठाकर ले जा रहा था। रास्ते में बच्ची के रोने पर राहगीरों को संदेह हुआ। आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची के नाना की तहरीर पर रविवार देर शाम अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र कमलेश पटेल ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तारी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed