{"_id":"c10d662f8f4628c25c2d4d9a4e8a9c82","slug":"attacking-two-guards-at-atm-booths-and-coaching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बूथ और कोचिंग में दो गार्डों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बूथ और कोचिंग में दो गार्डों पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। शहर में दो जगहों पर सिक्योरिटी गार्ड पर हमला किया गया। दोनों जख्मी हो गए। मीरापुर इलाके में सोमवार देर रात एटीएम बूथ पर कई युवकों ने गार्ड को बुरी तरह पीटा और मशीन को क्षतिग्रस्त किया। विरोध पर गार्ड का सिर भी फोड़ दिया। उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। उधर, कटरा इलाके में भी मंगलवार सुबह समय से पहले कोचिंग का गेट नहीं खोलने पर दर्जन भर छात्रों ने सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई कर दी।
दरियाबाद मुहल्ले में रहने वाले शोएब हुसैन का पुत्र वाजिद हुसैन (35) मीरापुर में रमादेवी इंटर कॉलेज के निकट बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। सोमवार रात करीब ग्यारह बजे भी वह एटीएम बूथ पर था तभी उसे बाहर खड़े चार-पांच युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगी। इस पर वह एटीएम का शटर गिराने लगा तो युवकों ने तेजी आकर रोक लिया। फिर उन्होंने वाजिद पर हमला कर दिया। उसे जमकर पीटा फिर अंदर खींचकर युवकों ने एटीएम तोड़ने की कोशिश की मगर नाकाम रहे। विरोध पर वाजिद के सिर पर किसी औजार से प्रहार किया जिससे वह खून से लथपथ हो गया। फिर बदमाश उसका मोबाइल और पर्स लूटकर भाग गए।
किसी तरह वाजिद अपने घर गया तो परिवार के लोग उसे एसआरएन अस्पताल ले गए। उसे सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया। उधर, अतरसुइया पुलिस शाम तक घटना से इनकार करती रही। रात में वाजिद की सास ने थाने जाकर सूचना दी तो पुलिस ने उसे तहरीर लेकर आने के लिए कहा। ऐसे में देर रात तक न जांच शुरू की गई न रिपोर्ट लिखी गई। ऐसी दूसरी घटना हुई कटरा स्थित कोचिंग संस्थान में जहां मंगलवार सुबह एक छात्र ने आकर गार्ड शिवप्रसाद विश्वकर्मा से गेट खोलने के लिए कहा।
विज्ञापन
छात्र ने कहा कि वह अपनी किताब सोमवार को कोचिंग में भूल गया था। गार्ड ने समय से पहले कोचिंग का गेट खोलने से मना किया तो वह धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद वह एक दर्जन से ज्यादा साथी छात्रों को लेकर लौटा और गेट फांदकर गार्ड शिवप्रसाद पर हमला कर दिया। उसे जमकर पीटने के बाद छात्र भाग गए। शिवप्रसाद ने कोचिंग संचालक को सूचना दी। फिर कर्नलगंज थाने जाकर हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी।