फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attacked with sharp weapons, killed the young man, accused absconding

धारदार हथियार से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Wed, 11 Nov 2020 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Nov 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Attacked with sharp weapons, killed the young man, accused absconding
हत्या - फोटो : DEMO Pics
क्षेत्र के कचारी गांव में  एक युवक को वजनदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक के भाई ने थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कचारी गांव का रहने वाला दिनेश आदिवासी पुत्र रामलाल आदिवासी घर से कुछ दूर शौच के लिए गया था। वहीं किसी ने दिनेश की गर्दन पर वजनदार हथियार से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने युवक को खून में लथपथ देखा तो उनके घरवालों को सूचना दी। घायल को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।  मृतक के भाई  फूलचंद ने शंकरगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका भाई जंगल में शौच के लिए गया था, तभी रमेश भारतीय पुत्र राम बहादुर निवासी लौंदकला (बघला) ने उसके ऊपर वजनदार वस्तु से वारकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


शंकरगढ़ पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा व क्षेत्राधिकारी बारा अजीत कुमार रजक मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed